Saugata roy

हम लोग कभी बंगाल को नहीं बंटने देंगे: सौगत रॉय

कोलकाता। तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय ने कहा कि उनकी पार्टी के लोग कभी पश्चिम बंगाल का बंटवारा नहीं होने देंगे। रॉय ने लोकसभा में एक विधेयक पर चर्चा के दौरान कहा कि बंगाल से केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता जॉन बारला ने कहा है कि वह अलग उत्तर बंगाल चाहते हैं।

रॉय ने कहा, ‘‘बंगाल से केंद्र के एक मंत्री हैं जॉन बारला। उन्हें कभी सदन में नहीं देखा। वह सदन में कभी नहीं आते। और बीच-बीच में बोलते हैं कि हम अलग उत्तर बंगाल चाहते हैं। इसी तरह दार्जीलिंग में लोग बोलते हैं कि हम अलग गोरखालैंड चाहते हैं।’’

तृणमूल कांग्रेस सदस्य ने कहा, ‘‘मैं इस सदन में बोलना चाहता हूं कि हम लोग कभी बंगाल का बंटवारा नहीं होने देंगे। आजादी के समय एक बार बंटवारा हुआ था। लेकिन अब हम अपना खून देंगे लेकिन बंगाल को नहीं बंटने देंगे।’’

यह भी पढ़ें:  राजनीति का अखाड़ा बन रही है दुर्गा पूजा, जनसंपर्क के लिए इस्तेमाल कर रहे राजनीतिक दल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *