WBJEE 2023 Result Out: पश्चिम बंगाल जेईई का रिजल्ट जारी, जानें कौन रहा टॉपर

कोलकाता। पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा बोर्ड (WBJEEB) ने आज पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (WBJEE 2023) का रिजल्ट जारी कर दिया है। WBJEE रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से घोषित किया गया। परीक्षा में शामिल रहे उम्मीदवार इसे आधिकारिक वेबसाइट wbjeeb.nic.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। हालांकि, WBJEE 2023 रिजल्ट का लिंक शाम चार बजे सक्रिय हो गया है।

WBJEE टॉपर

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा में मोहम्मद साहिल अख्तर ने टॉप किया है, जबकि सोहम दास दूसरे और सारा मुखर्जी तीसरे स्थान पर रहीं। सोहारतो दंदोपाद चौथे और अयान गोस्वामी पांचवें नंबर पर रहे।

WBJEE 2023 ऐसे करें चेक

  • होमपेज पर WBJEE 2023 परिणाम लिंक का चयन करें।
  • लॉगइन करने के लिए अपना विवरण दर्ज करें।
  • अब स्कोरकार्ड आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  • परिणाम डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा का पास प्रतिशत इस बार 99.4 रहा है। WBJEE 2023 में 91,974 पुरुष, 32,944 महिलाएं और 1 ट्रांसजेंडर सहित 1,24,919 उम्मीदवार शामिल हुए थे। परीक्षा 306 केंद्रों पर हुई थी।  पश्चिम बंगाल के शिक्षा मंत्री ब्रत्य बसु ने एक ट्वीट में कहा, “पश्चिम बंगाल संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिणाम 2023 आज घोषित किया गया। सफल छात्रों को मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

WBJEE Counselling 2023 प्रोसेस

यह भी ध्यान दिया जाना चाहिए कि शॉर्टलिस्ट किए गए सभी उम्मीदवारों को WBJEE Counselling 2023 में उपस्थित होना होगा। दो या दो से अधिक उम्मीदवार WBJEE Result में समान अंक प्राप्त करते हैं, तो WBJEE प्रवेश प्राधिकरण अंतिम चयन के लिए टाई-ब्रेकिंग नीति का उपयोग करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *