Water level of rivers increased in North Bengal, red alert issued in many areas

उत्तर बंगाल में नदियों का जलस्तर बढ़ा, कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी

जलपाईगुड़ी (न्यूज़ एशिया)।  उत्तर बंगाल सहित जलपाईगुड़ी जिले में पिछले कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. बारिश के कारण तीस्ता, महानंदा सहित सभी नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। कई जगहों में तटीय इलाकों में पानी भी घुसना शुरू हो गया है। अगर बारिश नहीं रुकी तो  बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है।

तटीय इलाकों में रहने वाले लोग इससे काफी भयभीत है। तीस्ता नदी में जलस्तर बढ़ने के कारण मेखलीगंज से लेकर बांग्लादेश सीमा तक असंरक्षित क्षेत्र में रेड अलर्ट जारी किया गया। इसके साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग 31 जलढाका नदी के  असंरक्षित  इलाकों में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है।

 

साथ ही तीस्ता,  दोमहानी के संरक्षित इलाके में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है।  जलपाईगुड़ी सिंचाई विभाग के बाढ़ नियंत्रण केंद्र के अनुसार जलपाईगुड़ी गाजोलडोबा तीस्ता बैराज से शुक्रवार सुबह 2208.11 क्यूबिक मीटर जल छोड़ गया है।

इधर लगातार बारिश से आम लोगों का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। सड़कों पर लोग कम ही दिख रहे हैं। लोगों को दैनिक कार्यों को करने में काफी कठिनाइयों के सामना करना पड़ रहा है।

Water level of rivers increased in North Bengal, red alert issued in many areas

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 3 =