गंगा की प्रदूषण मुक्ति को हुगली में घाटों पर लगाया कूड़ेदान

हुगली, संवाददाता : नेहरू युवा केंद्र हुगली की नमामि गंगे परियोजना (Namami Gange Project) के तहत कूडे़दान लगाया गया। यह कार्य गंगा दूतों ने मिल कर किया, जिससे की गंगा में प्लास्टिक की सामग्री ना जाने पाए। पूजा की सामग्री भी गंगा में ना फेंके जाए। इस विषय मे गंगा गाँव मे सभी गंगा दूतों ने ग्रामवासियों को स्वच्छता के पाठ पढ़ाए। गंगा मे कूड़ा फेंकने पर सिर्फ मां गंगा ही नहीं बल्कि गंगा मे रहने वाले विभिन्न प्राणीयों के भी संरक्षण के बारे मे समझाया गया। इस अवसर पर पंचायत के सदस्यगण उपस्थित थे।

इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य यह है कि गंगा को प्रदूषण मुक्त कैसे रखा जाए, जलीय जीवन और पारिस्थितिकी तंत्र की रक्षा कैसे की जाए। इसके आलावा भी शपथ पठन, निबंध प्रतियोगिता, रैली, नुक्कड़ नाटक, संरक्षण से संबंधित कहानी आदि का आयोजन किया गया। इसके साथ ही वर्षा जल संरक्षण, विभिन्न सहायक नदियों के संरक्षण, स्वस्थ वन आदि जैसे विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा की जाती है। सभी गंगा दूत इस गतिविधि में पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *