Images 2023 09 16T174925.246

एशिया कप फाइनल के लिये वाशिंगटन को बुलाया गया

नयी दिल्ली। एशिया कप के फाइनल से पहले बंगलादेश के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हुये ऑलराउंडर अक्षर पटेल के कवर के रूप में वॉशिंगटन सुंदर को बुलाया गया है। वाशिंगटन सुंदर अक्षर पटेल के कवर के रूप में श्रीलंका के खिलाफ रविवार को होने वाले फाइनल से पहले कोलंबो में भारत की एशिया कप टीम के साथ जुड़ने के लिए रवाना हो गए हैं। बंगलादेश के साथ एशिया कप के सुपर फोर के अंतिम मैच में अक्षर चोटिल हो गए थे। अभी तक यह साफ नहीं है कि अक्षर पटेल फाइनल में खेलेंगे या नहीं, हालांकि भारतीय टीम प्रबंधन ने एहतियातन सुंदर को कोलंबो बुलाया है।

उल्लेखनीय है कि बंगलादेश के खिलाफ शुक्रवार को सुपर फोर मुकाबले में थ्रो से चोट लगने के बाद अक्षर की बांह में सूजन आ गई है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो का मानान है कि अक्षर के हाथ में कोई फ्रैक्चर नहीं है और यह कदम सिर्फ एहतियाती है क्योंकि बल्लेबाजी के दौरान क्रीज में फुल-स्ट्रेच डाइव लगाने का प्रयास करते समय अक्षर की कलाई पर भी चोट लग गई थी। अक्षर ने हैमस्ट्रिंग की जकड़न की भी शिकायत की, जिस पर बल्लेबाजी करते समय टेप लगाने की जरूरत पड़ी।

यह भी पढ़ें:  रणजी ट्रॉफी : बंगाल ने झारखंड को 173 रन पर समेटा

फाइनल के लिए उनकी उपलब्धता पर अंतिम फैसला लेने से पहले अगले 24 घंटों तक उनकी निगरानी की जाएगी। वॉशिंगटन एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय़ क्रिकेट टीम में भी शामिल हैं और जल्द ही कोलंबो में टीम से जुड़ जाएंगे। वॉशिंगटन का एशिया कप के फाइनल में टीम इंडिया से जुड़ना चौंकाने वाला नहीं है क्योंकि श्रीलंका के बैटिंग ऑर्डर में बाएं हाथ के कई बल्लेबाज हैं।

वाशिंगटन की ऑफ ब्रेक गेंदबाजी पावरप्ले में टीम इंडिया के कारगर साबित हो सकती है। अक्षर पटेल वर्ल्ड कप के लिहाज से टीम इंडिया के लिए काफी अहम खिलाड़ी हैं। इसी वजह से भारतीय टीम मैनेजमेंट उनके साथ कोई जोखिम नहीं ले सकती हैं।
सुपर फोर के अंतिम मैच में चोट लगने के बावजूद अक्षर ने बल्लेबाजी जारी रखी और टीम फिजियो ने समय समय पर आकर उनकी कलई में स्प्रे किया।

उन्होंने भारत के 266 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 38 गेंदों में 42 रनों की शानदार पारी खेली। भारत आखिरकार छह रन से जीत हासिल करने से चूक गया। भारत की मौजूदा टीम में एक ऑफस्पिनर की कमी है। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि अक्षर और रवींद्र जड़ेजा के रूप में दो बाएं हाथ के स्पिनिंग ऑलराउंडरों की मौजूदगी से इसकी भरपाई की जा सकती है। इस बीच, कुलदीप यादव भारत की 15 सदस्यीय टीम में एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर हैं।

यह भी पढ़ें:  इटैलियन ओपन: जोकोविच लगातार 17वीं बार क्वार्टरफाइनल में
Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  खराब फील्डिंग और बल्लेबाजी बनी भारत की दुश्मन
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × two =