DonaldTrump MelaniaTrump

राष्ट्रपति ट्रंप को वोट देने का अर्थ है एक बेहतर अमेरिका के लिए वोट देना : मेलानिया

वाशिंगटन : अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप ने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का ध्यान देश के भविष्य के लिए केंद्रित है और उन्हें वोट देने का अर्थ है एक बेहतर अमेरिका को वोट देना।मेलानिया, फ्लोरिडा के टंपा में पहली बार अपने पति के साथ किसी चुनावी रैली में नजर आईं। यह उनकी दूसरी चुनावी रैली थी। मेलानिया ने कहा, “जिन्हें अब भी यह निर्णय करना है कि वे मंगलवार को किसे वोट देंगे, मुझे उम्मीद है कि मैं आपसे जो कहूंगी उससे साबित होगा कि राष्ट्रपति ट्रंप को वोट देने का अर्थ एक बेहतर अमेरिका को वोट देना होगा।

उन्होंने कहा, “ऐसे समय में जब मीडिया के जरिये हमारे घरों में घृणा, नकारात्मकता और भय का संदेश दिया जा रहा है और प्रौद्योगिकी क्षेत्र की बड़ी कंपनियां राजनीतिक दृष्टिकोण को काट-छांट कर प्रस्तुत कर रही हैं, हमें यह याद रखना जरूरी है कि क्या आवश्यक है। मेरे पति के प्रशासन का ध्यान भविष्य पर केंद्रित है।” मेलानिया ने कहा कि ट्रंप प्रशासन ने शोर को बंद कर अमेरिकी लोगों पर ध्यान केंद्रित किया है।

यह भी पढ़ें:  टेलीकॉम टेक्नोलॉजी का बड़ा एक्सपोर्टर होने की दिशा में आगे बढ़ रहा भारत : पीएम मोदी

उन्होंने कहा, “मेरे पति के नेतृत्व में हमारे राष्ट्र को फिर से सम्मान मिला है, हमारी सीमाएं सुरक्षित हैं, हमने युद्ध जीते हैं और नए युद्धों से दूरी बनाई है। हमने मध्य पूर्व में शांति के समझौते किये हैं। हमने केवल इसके बारे में बात ही नहीं की बल्कि यरुशलम में अपना दूतावास स्थानांतरित किया।” उन्होंने चुनावी सभा में “चार साल और” के नारे लगवाए और कहा कि ट्रंप के नेतृत्व में अमेरिकी मूल्य और विचार सुरक्षित हैं। कोविड-19 की वैक्सीन के बारे में मेलानिया ने कहा कि देशवासियों को इसमें राजनीति नहीं करनी चाहिए।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  दिवाली से पहले शुभ शुरुआत और मंगल खरीदी फलदाई रहेगी शनि और रवि पुष्य के साथ अष्टमहायोग
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts
यह भी पढ़ें:  भारत अमेरिका की घनिष्ट साझेदारी की मजबूत प्रतिबद्धता

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

six − 4 =