Kolkata municipal corporation elections pti1

कोलकाता निगम चुनाव में हिंसा, देसी बम फटने से एक घायल

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के नगर निकाय चुनावों पर भी हिंसा की छाया नजर आ रही है। कोलकाता नगर निगम चुनाव के लिए वोटिंग के दौरान छिटपुट हिंसा के साथ बमबाजी की घटनाएं सामने आ रही हैं। पुलिस के मुताबिक कोलकाता के उत्तरी-पूर्वी इलाके में बम फेंका गया है, जिसमें एक व्यक्ति घायल हो गया है। स्थानीय लोगों ने एक अन्य जगह पर बम फेंके जाने की बात कही है, हालांकि पुलिस की तरफ से इसकी पुष्टि नहीं हुई है। वहीं पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहाकि शांतिपूर्ण मतदान अति आवश्यक है। प्रजातांत्रिक व्यवस्था में मतदाता के मन में किसी तरह का भय नहीं होना चाहिए।

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने कहाकि राज्य चुनाव आयुक्त सौरभ दास को उन्होंने दो बार बुलाया। मैंने उन्हें यह बात भी समझाई थी कि मतदान भयमुक्त हो। शांतिपूर्ण तरीके से हो और प्रशासनिक दखलअंदाजी इसमें न हो। पुलिस के मुताबिक यह घटना केएमसी के टकी ब्वॉयज स्कूल में वार्ड नंबर 36 में हुई है। सत्ताधारी तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस ने मामले में एक-दूसरे के ऊपर आरोप प्रत्यारोप लगाए हैं। दोनों दलों का कहना है कि उन्होंने बाहरी लोगों को बुलाकर यह स्थिति उत्पन्न की है।

यह भी पढ़ें:  स्कूल में 'एआई बाघ' का हंगामा! सोशल मीडिया वीडियो से फैली दहशत, शिक्षक ने मांगी माफ़ी

पूर्वी उपनगरीय खंड के डिप्टी पुलिस कमिश्नर प्रियब्रत रॉय ने घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बम फेंकने की यह घटना पोलिंग स्टेशन से करीब 200 मीटर की दूरी पर हुई। प्रियब्रत रॉय के मुताबिक हालांकि इसकी वजह से चुनाव प्रक्रिया पर किसी तरह का असर नहीं पड़ा है। उन्होंने कहा कि हमने मतदाताओं से अपील की है कि वो बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करें। घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। वहीं स्थानीय लोगों का कहना है कि इस घटना के दौरान वहां से गुजर रहा एक अन्य बुजुर्ग भी घायल हुआ है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  बंगाल में ‘The Kerala Story’ के बैन का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  तृणमूल विधायक के घर चली 19 घंटे छापेमारी, 70 लाख कैश और सोना चांदी बरामद
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three × 2 =