Police11

बंगाल में चुनाव बाद हिंसा जारी, नदिया, भाटपाड़ा और नैहटी में बमबारी

Violence continues after elections in Bengal, कोलकाता। पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव बीतने के बाद राजनीतिक हिंसा भी शुरू हो गई है। बैरकपुर और संदेशखाली इलाके में भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के लोगों पर लगा है। नदिया जिले में शनिवार शाम भाजपा के एक कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

पचा चांदपुर के रेलवे लाइन मोहल्ले के रहने वाले हफीजुर शेख (35) की शनिवार शाम उनके घर के पास ही हत्या कर दी गयी। नदिया ही नहीं बल्कि उत्तर 24 परगना के बैरकपुर में भी हिंसा फैलाने के आरोप लगे हैं। भाटपाड़ा और नैहटी में गत रात सिलसिलेवार बम धमाके हुए। मतदान के बाद संदेशखाली के कुछ इलाकों में धारा 144 जारी कर दी गई है।

दूसरी ओर, तृणमूल पर कलकत्ता उत्तर के भाजपा उम्मीदवार तापस रॉय के पोलिंग एजेंट को क पीटकर सिर फोड़ने का आरोप लगा है। हालांकि, सत्ता पक्ष ने आरोपों से इनकार किया है।

भाजपा उम्मीदवार अर्जुन सिंह के चुनाव एजेंट प्रियंकु पांडे के घर के बगल के खेत में किसी ने बम फेका था। वह तस्वीर सीसीटीवी फुटेज में भी कैद हो गई है। इसी तरह से नैहाटी में भी वार्ड नंबर सात में तृणमूल पार्टी कार्यालय के सामने एक बम गिरा।

यह भी पढ़ें:  केनरा बैंक धोखाधड़ी: ED की चार्जशीट में गोयल, पत्नी व कंपनी के नाम शामिल

सीसीटीवी फुटेज जारी कर दिया गया है। इसमें रात की शांत सड़कों पर बम विस्फोट होते हुए दिखाया गया है। पूरी सड़क धुएं से भर गई थी। इस घटना में तृणमूल ने भाजपा पर उंगली उठाई है। राज्य के हुगली, मेदिनीपुर और अन्य इलाकों से भी भाजपा के कार्यकर्ताओं को डराने, धमकाने और हमले की कोशिश की खबरें आई हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  बंगाल में BJP को बड़ा झटका, संदेशखाली में 3000 कार्यकर्ता TMC में शामिल
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  अस्पताल में भर्ती हुईं नुसरत जहां, आज दे सकती हैं अपने पहले बच्चे को जन्म!
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 3 =