ईशान कोण के वास्तु दोष और उपाय

वाराणसी। वास्तु के अनुसार उत्तर पूर्व दिशा यानी की ईशान कोण में कभी भी मुख्य सोने का कमरा नहीं बनवाना चाहिए। माना जाता है कि इससे स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं पैदा होती हैं और वैवाहिक जीवन में तनाव आता है। अगर बेडरूम ईशान कोण में हो तो बेड को कमरे के दक्षिण पश्चिम कोने में रखना चाहिए। दक्षिण दिशा की ओर सिर करके सोना अच्छा होता है।

ईशान कोण में बेडरूम हो तो इसके वास्तु दोष को दूर करने के लिए वास्तु यंत्र को उत्तर पूर्व दिशा में रखना चाहिए। इसके अलावा वास्तु दोषों को दूर करने के लिए अपने बेडरूम के रंग को वास्तु के अनुसार नीले, पीले या हरे रंग से रंगवाया जा सकता है।

आप अपने बेडरुम क्रिस्टल बॉल भी रख सकते हैं। यह घर के अंदर मौजूद सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं। इसलिए इन्हें बेडरूम में रखें। बेड के बिल्कुल सामने की दीवार पर शीशा न लगाएं। घर को खुशबूदार बनाने के लिए अगरबत्ती, चंदन या लैवेंडर का तेल चुन सकते हैं। यह घर की नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने में मदद करते हैं।

वास्तु के अनुसार घर की इस दिशा में किचन नहीं होना चाहिए। इस दिशा में बना किचन आपके लिए समस्याएं पैदा कर सकती है। उत्तर पूर्व जल तत्व का क्षेत्र है और खाना पकाने का संबंध अग्नि तत्व से है। अग्नि और जल असंगत माने जाते हैं। माना जाता है कि अग्नि तत्व उत्तर पूर्व क्षेत्र की सकारात्मक ऊर्जाओं को नष्ट कर देता है। ईशान कोण के दोष को दूर करने के लिए किचन को घर के दक्षिण पूर्व या उत्तर पश्चिम कोने में बनवाने की कोशिश करें। घर के उत्तर पूर्व कोने को साफ सुथरा रखना चाहिए।

ईशान कोण में ना रखें ये चीजें : उत्तर पूर्व दिशा भगवान कुबेर की दिशा है। इसलिए सभी इस दिशा में नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करने वाली चीजें जैसे कि जूता रैक, झाड़ू, कूड़ेदान और भारी फर्नीचर आइटम जैसी चीजें इस कोने में नहीं रखनी चाहिए। घर में सुख शांति बनी रहे इसके लिए उत्तर पूर्व दिशा को हमेशा व्यवस्थित रखना चाहिए। सप्ताह में कम से कम एक बार नमक के पानी से फर्श को पोछना चाहिए। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।

पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री

ज्योतिर्विद् वास्तु दैवज्ञ
पंडित मनोज कृष्ण शास्त्री
मो. 9993874848

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *