उत्तर हावड़ा की सामाजिक संस्था एकता सेवा शक्ति, साथ आपका शक्ति हमारी, जनसेवा की हो तैयारी

Kolkata Desk : सामाजिक संस्था एकता सेवा शक्ति द्वारा लॉक डाउन से प्रभावित लोगों को रात्रि भोजन कराने का तय किया गया था। पश्चिम बंगाल में जब 31 मई से 15 जून तक के लिए लॉक डाउन की अवधि बढ़ाई गयी, तभी से एकता सेवा शक्ति के भोजन रथ ने सलकिया से हावड़ा स्टेशन तक के इलाकों में जाकर जरूरतमंदों को भोजन सेवा प्रदान किया।

आज इस भोजन रथ ने अपने 16 दिन के इस सफर को सफलतापूर्वक तय किया और इस दौरान प्रत्येक दिन अलग अलग तरह के व्यंजन बनाये गए और लगभग 400 से 500 लोगों को प्रतिदिन भोजन कराया गया। इतना ही नहीं सड़क पर विचरण करने वाले पशु, पक्षियों के लिए भी भोजन तैयार किया गया।

संस्था के सदस्यों का ये मानना है कि हालांकि उन्होंने ये सुनिश्चित किया था पर साधन का अभाव होने के कारण थोड़ा संदेह भी था, मगर ईश्वर की कृपा और लोगों के सहयोग से ये लक्ष्य प्राप्त हुआ और बेहतरीन हुआ।

इस सहयोग के लिए ईश्वर, सभी साथी व प्रिंट मीडिया और न्यूज पोर्टल को भी बहुत बहुत धन्यवाद जिनके सहयोग से हमें और अच्छा करने का बल मिला।
आगे भी संस्था की रूपरेखा अनुसार लोक कल्याण के क्षेत्र में कार्य करेंगे, जिसमें शिक्षा, सफाई, कला-संस्कृति, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता आदि प्रमुख होंगे।

संस्था के सक्रिय सदस्य हैं – विक्की यादव शौर्य (अध्यक्ष), ऋषिकेश पाण्डेय, अन्नु नेवटिया, विवेक साव, शुभम श्रीवास्तव, अंकित सुमन(आशुतोष), वैशाली भट्टाचार्य, किशन गुप्ता, अमित वर्मा, मोनू, पिंकी पांडेय। सहयोगी साथीगण- अमित मिश्रा, कुणाल सोनकर, नीरज वर्मा, रोहित वर्मा, प्रेम सोनकर व अनेकों युवा साथी व कार्यकर्ताबंधु।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *