कैंसर से जंग हार गए उस्ताद राशिद खान

Ustad Rashid Khan, Kolkata Hindi News, कोलकाता : संगीत जगत की ओर से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है. मशहूर सिंगर राशिद खान का निधन हो गया है. वे काफी लंबे वक्त से कैंसर से जूझ रहे थे। वे कोलकाता के एक अस्पताल में एडमिट थे और ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे। वे हिंदुस्तानी क्लासिकल म्यूजिक का बड़ा नाम थे और बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी उन्होंने अपना योगदान दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वे काफी समय से बीमार थे और पिछले महीने ही उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया था। वे धीरे-धीरे रिकवर कर रहे थे और पॉजिटिव रिस्पॉन्ड कर रहे थे। राशिद खान का जन्म उत्तर प्रदेश में हुआ था और उन्होंने संगीत की शुरुआती शिक्षा अपने नाना उस्ताद नासिर हुसैन खान से ली थी।

वे उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान के भतीजे थे। मुस्तफा खान ने ही उनके टैलेंट को सबसे पहले परखा था और उनकी संगीत की शुरुआती तालीम बदायूं के बाद मुंबई में हुई थी। उस्ताद राशिद खान का नाम संगीत जगत में काफी सम्मान के साथ लिया जाता था। उन्होंने साल 2004 में सुभाष घई की फिल्म किसना से अपने करियर की शुरुआत की थी।

इस फिल्म में उन्होंने तोरे बिन मोहे चैन नहीं और काहें उजाड़ी मोरी नींद जैसे गाने गाए। इसके बाद साल 2007 में आई शाहिद कपूर की फिल्म जब वी मेट से उन्हें खूब पहचान मिली। आओगे जब तुम साजना ने उन्हें घर-घर में पॉपुलर कर दिया। उन्होंने जब वी मेट के अलावा माए नेम इज खान, मौसम, शादी में जरूर आना और हेट स्टोरी 2 जैसी फिल्मों में भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *