राजभवन पहुंचे शुभेंदु अधिकारी और अन्य भाजपा विधायक

Kolkata Hindi News, कोलकता। भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा विधायक राजभवन पहुंचे है। विधानसभा से सभी नेता सीधे राजभवन पहुंचें है।

बता दें कि पश्चिम बंगाल विधानसभा में बृहस्पतिवार को टीएमसी के दो सदस्यों ने राज्य गीत का कथित तौर पर अपमान करने के लिए नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी समेत विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पांच विधायकों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया है।

विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और वह उचित समय पर इस पर अपना फैसला सुनाएंगे।

कृषि एवं संसदीय कार्य मंत्री शोभनदेव चट्टोपाध्याय और टीएमसी के मुख्य सचेतक निर्मल घोष ने पांच भाजपा विधायकों के खिलाफ विशेषाधिकार हनन का नोटिस दिया।

जिसमें दावा किया गया कि उन्होंने 2024-25 का राज्य बजट पेश होने के बाद बृहस्पतिवार को सत्तापक्ष के सदस्यों द्वारा राज्य गीत गाए जाने के समय इसके और आसन के प्रति उपेक्षा प्रकट की गई।

नोटिस में अधिकारी के अलावा भाजपा विधायकों अग्निमित्र पॉल और मिहिर गोस्वामी का भी नाम है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *