UP news : विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर बच्चों में दिखा पर्यावरण के प्रति जागरूकता, किया वृक्षारोपण

National Desk : विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य पर बच्चों में पर्यावरण के प्रति प्रेम और जन जागृति के लिए 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस पर रामचरित मानस परिवार के पश्चिम बंगाल प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंडित मनमोहन शुक्ला के निर्देश पर यूपी के भदोही जिला धनवतियां गाँव के महादेव मंदिर के प्रांगण मे तथा गाँव के कई अन्य स्थानो पर पौधे लगाऐ गए। हर्ष शुक्ला, शशि चन्द्र शुक्ला, यश, आकाश शुक्ला, वामन मिश्रा, रुबन, अनू, चर्चित शुक्ला, आर्या मिश्रा का हरे भरे पौधे लगाने मे अहम योगदान रहा।

समाज सेवी रामकुमार शुक्ला, नीशा मिश्रा, रवि शुक्ला ने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुये कहा की पर्यावरण हम सबकी जान हैं हम सबको सदैव पर्यावरण का सम्मान करना चाहिए। एक पेड़ सौ पुत्रो के समान होता है। वहीं परशुराम सेना पश्चिम बंगाल के प्रदेश अध्यक्ष सुनील शुक्ला ने कहा की धरती माँ का आवरण बचाने के लिये आओ हम सब मिलकर पर्यावरण बचाए, हरे-भरे पौधे लगाकर, जन जीवन बचाने में अपना योगदान दे। जिससे समाज और विश्व के हर प्राणी चैन से रह पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *