साध्वी सरस्वती के सानिध्य में विश्व कल्याण महाअनुष्ठान का आयोजन मुंबई में  

काली दास पाण्डेय, Mumbai : कोरोना महामारी से उत्पन्न विपदाओं से मानव समाज को उबारने के लिए विश्वकल्याण व आपदा निवारण हेतु परमपूज्या साध्वी सरस्वती जी के पावन सानिध्य में एक महा यज्ञ मुंबई में करवाया जाएगा। जिसकी रुपरेखा तैयार करने के लिए और कार्यक्रम की शुरुवात करवाने हेतु साध्वी सरस्वती 20 अगस्त 2021 को घाटकोपर (मुम्बई) स्थित रोहा होटल पहुँच रही हैं।

विश्वकल्याण हेतु आयोजित महाअनुष्ठान यज्ञ में 21 ब्राम्हणो द्वारा हवन के दौरान प्राण प्रतिष्ठित व 11 लाख मंत्रों द्वारा अभिमंत्रित 51 हजार ‘श्री यंत्रों’ को तैयार किया जाएगा। बकौल साध्वी सरस्वती, देश के सभी शहरों में विश्वकल्याण व आपदा निवारण हेतु लोकहित में यज्ञ अनुष्ठान का आयोजन किया जाना चाहिए। मानव जीवन को सुरक्षित रखने के लिए विश्व कल्याण महाअनुष्ठान के आयोजन की पहली कड़ी के रूप में मुम्बई का चयन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *