Police

कोलकाता में बेलगाम बाइक ने युवकों को मारी टक्कर, स्थिति नाजुक

Kolkata Hindi News, कोलकाता। महानगर कोलकाता के राजाबाजार इलाके में बेलगाम बाइक सवारों ने 3 युवकों को टक्कर मार दी। इस मामले में अम्हर्स्ट पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। हालाँकि इस मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कल रात 12 बजे राजाबाजार चौराहे पर तीन युवक बात कर रहे थे।

तभी दूसरी तरफ से बाइक पर चार लोगों ने  चौराहे पर खड़े युवकों को टक्कर मार दी। इससे दोनों पक्षों में बहसबाजी शुरू हो गई और फिर स्थिति हाथापाई तक पहुंच गई।

आरोप है टक्कर मरने वाले बाइक सवारों ने तीनों युवकों पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। इसके बाद घायल युवकों को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद से चारों युवक फरार हैं, अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *