Vande bharat howrah

बंगाल को सौगात, हावड़ा से खुलेंगी दो और वंदे भारत ट्रेन

कोलकाता। हावड़ा स्टेशन से दो और वंदे भारत ट्रेन चलने वाली है। रेल सूत्रों ने बताया है कि अप्रैल महीने से ही इसकी शुरुआत हो जाएगी। पहली ट्रेन हावड़ा से पटना के बिच चलेगी और दूसरी ट्रेन हावड़ा से बनारस तक चलेगी। उसी समय एक और वंदे भारत की शुकुआत होगी हालांकि वह हावड़ा से नहीं बल्कि रांची-पटना के बीच चलेगी। इसकी तैयारियां पूरी की जा रही है। रेलवे के एक अधिकारी ने बताया, “इन दोनों ट्रेनों के परिचालन की तैयारी की जा रही है।

हावड़ा न्यू जलपाईगुड़ी के बीच ट्रेन का परिचालन पहले से हो रहा है। ट्रेन ससमय चल रही है जिसका अर्थ है इस‌ रूट पर परिचालन सफल है। इसीलिए दो और ट्रेनों का परिचालन दोनों राज्यों के बीच रैल परिवहन को तेज और अत्याधुनिक बनाने वाला होगा। वंदे भारत की‌ खूबियां लोगों को सफर का रोमांच देने वाला है।”

उल्लेखनीय है कि 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हावड़ा न्यू जलपाईगुड़ी के बीच पूर्वी भारत की पहली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। बुधवार छोड़ सप्ताह के अन्य दिन यह ट्रेन फिलहाल सफलतापूर्वक चल रही हैं जिसमें  यात्रियों की भारी भीड़ जुट रही है।

यह भी पढ़ें:  Durga Puja 2022 : 'ऐतिज्य बेचे थाकूक' - 'लेट द हेरिटेज लिव', थीम के साथ मंडप की सजावट कर रहा भवानीपुर 75 पल्ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *