Vlcsnap 2022 11 25 16h11m28s55

इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में ढाई साल की अहेंजिता ने दर्ज कराया अपना नाम

कोलकाता। ढाई साल की मासूम ने अपनी विद्वता के बल पर इंडियन बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा ली है। वह बँगला में कविता, अंग्रेजी में महीनों के नाम, ऋतुओं के नाम, राष्ट्रगान, महापुरुष व जानवरों के नाम आसानी से बोल पा रही है। इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स ने उसकी प्रतिभा को पहचाना। नामखाना की ढाई साल की बच्ची का नाम इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है। दक्षिण 24 परगना जिले के नामखाना प्रखंड के मदनगंज इलाके के मिस्त्री परिवार की बच्ची अहेंजिता मिस्त्री आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है।

इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स से मेडल सर्टिफिकेट समेत एक और अवॉर्ड अहेंजिता के घर पहुंच चुका है। इस उम्र में वह तस्वीरों को देखकर 30 जानवरों के नाम बता सकती है। उसने बीस पक्षियों के नाम और चित्रों को देखकर 25 महापुरुषों के नाम कंठस्थ कर लिए हैं । उसकी प्रतिभा यहीं समाप्त नहीं होती है। इस उम्र में वह छह बंगाली कविताएं, छह मौसमों के नाम और अंग्रेजी में बारह महीने और राष्ट्रगान गाने सहित कई कौशल दिखा सकती है।

यह भी पढ़ें:  West Bengal Board Exams : बोर्ड की परीक्षाओं को लेकर सरकार ने आम जनता से राय मांगी

तभी तो नामखाना की अहेंजिता मिस्त्री ने महज ढाई साल की उम्र में इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम दर्ज करा लिया। महज ढाई साल की उम्र में अहेंजिता की सफलता पर उसके माता-पिता और परिवार के सदस्यों को गर्व है। पूरा नामखाना समुदाय भी गौरवान्वित है.अहेंजिता की मां बिजली देवी ने कहा, ”अपनी बेटी को लेकर लंबे समय से मेरा सपना था। वह सपना सच हो गया। मैं बहुत खुश हूं जब वह बहुत छोटी थी, तीन-चार महीने की थी, तब मैं उसे एक व्यस्क व्यक्ति की तरह देखती थी।

उसे कुछ भी पता नहीं होता था क्योंकि वह छोटी थी , मैं बिना सोचे समझे उससे बात करती थी, मुझे उससे तरह-तरह की बातों की जानकारी मिलती थीं।” एक साल की उम्र के बाद अहेंजिता बड़ी बड़ी बातें करने लगी । कई बातें वह याद रखने अलगी। डेढ़ साल की उम्र से ही अहेंजिता में बात करने और चीजों को पहचानने की क्षमता होती है।

अहेंजिता की प्रतिभा से आस-पड़ोस के कई लोग हैरान थे। अहेंजिता की माँ के शब्दों में, “कई लोगों ने मुझे फोन किया और पूछा कि क्या वह वास्तव में डेढ़ साल की थी। तब से हम समझ गए कि उसमें यह प्रतिभा है, उसकी याददाश्त बहुत अच्छी है।” तब से, सभी ने छोटी लड़की के लिए कड़ी मेहनत करना शुरू कर दिया। अहेंजिता को कई भाषाओं में अलग-अलग चीजें सिखाई गईं।’

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  बोस की 125वीं जयंती के उपलक्ष्य में नए मजेरहाट पुल का नाम 'जय हिंद' रखा गया

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines
यह भी पढ़ें:  पाड़ाय शिक्षालय के बाद बंगाल में अब प्राथमिक विद्यालय खोलने की हो रही तैयारी!

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *