करोड़ों की लकड़ी समेत दो 14 पहिया वाहन जब्त, दो गिरफ्तार

सिलीगुड़ी। तस्करों ने कंटेनर में लकड़ी तस्करी करने की योजना बनाई। आखिरकार शुक्रवार की सुबह बैकुंठपुर डिवीजन के बेलाकोबा वन विभाग के कर्मियों ने योजना पर पानी फेर दिया। शुक्रवार तड़के गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर बेलाकोबा के रेंजर संजय दत्त के नेतृत्व में सिलीगुड़ी जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग के पानीकौड़ी इलाके से बेलाकोबा वन विभाग के कर्मियों ने एक 14 पहिया कंटेनर और एक 14 पहिया लॉरी जब्त की।

दो वाहनों से करीब एक करोड़ रुपये की बर्मा टीक की लकड़ी बरामद की गई। ज्ञात हुआ है कि जब्त लकड़ी तस्करी के लिए गुवाहाटी से कोलकाता ले जाई जा रही थी। इस घटना में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी साजिन केरल का रहने वाला है। वहीं शंकर गंगा राजू आंध्र प्रदेश का रहने वाला बताया गया है। गिरफ्तार लोगों को कल जलपाईगुड़ी कोर्ट भेजा जाएगा।

कंचनजंघा स्टेडियम में 26वीं बस्ती खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी नगर निगम की ओर से 26वीं बस्ती खेल प्रतियोगिता का आयोजन कंचनजंघा स्टेडियम में किया गया। इस खेल प्रतियोगिता में कुल 3150 प्रतियोगी भाग ले रहे हैं। इस प्रतियोगिता में मूल रूप से 21 कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। यह प्रतियोगिता 27, 28 व 29 तक चलेगी। प्रतियोगिता का उदघाटन सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव व अध्यक्ष पातुल चक्रवर्ती के हाथों हुई।

उपस्थित थे सिलीगुड़ी के डिप्टी मेयर व खेलकूद विभाग के मेयर पारिषद रंजन सरकार, मेयर पारिषद माणिक दे। सिलीगुड़ी नगर निगम के विभिन्न वार्डों के पार्षद भी हैं। कार्यक्रम के प्रारंभ में सिलीगुड़ी के निगम कर्मचारियों द्वारा अतिथियों का स्वागत किया गया और फिर सिलीगुड़ी महानगर पुलिस के ट्रेन बटालियन बैंड द्वारा सलामी दी गई। बाद में सिलीगुड़ी के मेयर ने झंडा फहराया और शांति के प्रतीक एक सफेद कबूतर उड़ाकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *