rahul and mamata

कांग्रेस की न्याय‌ यात्रा में शामिल नहीं होगी तृणमूल, बताया कारण

Kolkata Hindi News, कोलकाता।  राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा फिलहाल पूर्वोत्तर भारत चल रही है। इसके 27 जनवरी को पश्चिम बंगाल में पहुंचने का कार्यक्रम है। बंगाल में यह यात्रा पांच दिनों तक चलेगी लेकिन इसमें इंडी गठबंधन के हिस्से के रूप में तृणमूल कांग्रेस शामिल नहीं होगी।

पार्टी ने इसकी वजह भी बताई है। तृणमूल कांग्रेस के एक नेता ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया है कि फिलहाल कांग्रेस के साथ किसी भी कार्यक्रम में शामिल होने का कोई मतलब नहीं है क्योंकि गठबंधन पर फैसला नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सीट शेयरिंग को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं कर रही है।

जब तक सीट शेयरिंग का फार्मूला साफ नहीं होगा तब तक इसमें शामिल नहीं हुआ जाएगा। दरअसल भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे ने गठबंधन में शामिल दलों के प्रमुखों को पत्र लिखकर यात्रा का हिस्सा बनने की अपील की है।

ऐसा ही पत्र मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को भी लिखा गया है। इधर सूत्रों ने बताया है कि बंगाल में मालदा दक्षिण और बहरमपुर की दो सीटें छोड़कर तृणमूल राज्य की बाकी 40 सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है। कांग्रेस को केवल दो सीटें मंजूर नहीं हैं जिसे लेकर दोनों दलों के बीच सीट शेयरिंग पर बात नहीं बन पा रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *