शुभी शर्मा की फिल्म जय वट सावित्री मैय्या का ट्रेलर रिलीज

मुंबई : भोजपुरी सिनेमा की जानीमानी अभिनेत्री शुभी शर्मा की आने वाली फिल्म जय वट सावित्री मैय्या का ट्रेलर रिलीज हो गया है। जय मोशन पिक्चर्स प्रस्तुत भोजपुरी फिल्म जय वट सावित्री मैय्या में शुभी शर्मा ने वट सावित्री मां का किरदार निभाया है।

जेएएस मोशन पिक्चर्स के बैनर से निर्मित फिल्म जय वट सावित्री मैय्या के निर्माता अपूर्व मेड़तिया, अंशुमन सिंह और मोनिका सिंह हैं, जबकि निर्देशक संजय श्रीवास्तव और कार्यकारी निर्माता सुभाष चव्हाण हैं।

फिल्म जय वट सावित्री मैय्या को लेकर शुभी शर्मा ने कहा कि फिल्म बेहद खूबसूरत है और इस फिल्म में मेरा किरदार शानदार है।

इसके लिए मैं फिल्म के निर्माताओं का आभार व्यक्त करती हूं। वैसे फिल्म के ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म कितनी भव्य है और यह किस लेवल की बनी है।

https://youtu.be/CFm5BMTy3uI?si=r5eZ5-KOzaIc7SUJ

इस फिल्म मां वट सावित्री की महिमा का भी बखान है। मां अपने भक्तों की सारी मनोकामना है। इस फिल्म के जरिए उनकी महिमा को अलग ढ़ंग से प्रस्तुत किया गया है।

फिल्म के गीत संगीत भी भक्तिमय हैं। कथा और संवाद भी रोचक हैं। फिल्म पूरी तरह से मनोरंजन और अध्यात्म का समागम है। इसलिए मैं आग्रह करुंगी कि फिल्म को आप सभी जरूर देखें।

वहीं, फिल्म के निर्माता अंशुमान सिंह ने भी फिल्म को लेकर भोजपुरी के दर्शकों से इसे देखने की अपील की। उन्होंने कहा कि फिल्म को हम जल्द ही रिलीज करेंगे।

फ़िल्म जय वट सावित्री मैय्या में प्रीति शुक्ला, शुभी शर्मा, अंजना सिंह, मणि भट्टाचार्य, रक्षा गुप्ता, अंशुमन सिंह राजपूत, प्रकाश जैश, संजय पांडेय, मनोज टाइगर, अनूप अरोरा, देवेन्द्र पाठक, सोनिया मिश्रा, अनीता रावत,

स्वास्तिका मिश्रा और अन्य मुख्य भूमिका में हैं। संगीतकार साजन मिश्रा और गीतकार प्यारेलाल कवि, सुरेंद्र मिश्रा एवं शेखर मधुर हैं। लेखक सुरेंद्र मिश्रा एवं विवेक मिश्रा हैं। छायांकन माही शेलार और संकलन: गुर्जंट सिंह का है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *