Images 2021 10 26T122800.313

सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘बंटी और बबली 2’ का ट्रेलर रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और रानी मुखर्जी की आने वाली फिल्म ‘बंटी और बबली’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। वर्ष 2005 में प्रदर्शित फिल्म ‘बंटी और बबली’ में रानी मुखर्जी, अभिषेक बच्चन, अमिताभ बच्चन ने मुख्य भूमिका निभायी थी। बंटी और बबली के सीक्वल में रानी मुखर्जी, सैफ अली खान, शरवरी बाघ और सिद्धांत चतुर्वेदी लीड रोल में नजर आयेंगे। बंटी और बबली 2 का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।

ट्रेलर में दिखाया गया है कि ऑरिजिनल बंटी और बबली सभी बुरे कामों को छोड़कर एक आम परिवार की तरह जिंदगी गुजार रहे हैं। बंटी रेलवे के एक टिकट कलेक्टर हैं जबकि बबली फुरसतगंज की एक फैशन डिजाइनर बन चुकी है। आम जिंदगी बिता रहे बंटी और बबली को एक दिन अचानक पुलिस ये कहते हुए अरेस्ट कर लेती है कि उन्होंने दोबारा लोगों को लूटना शुरू कर दिया है।

दोनों अपने नाम से होती चोरियों से परेशान होकर नकली बंटी और बबली की तलाश में दोबारा बंटी और बबली बनकर काम करने लगते हैं। ट्रेलर में रानी और सैफ के कई अलग-अलग रूप दिखाए गए हैं। बंटी और बबली 2 19 नवंबर को रिलीज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fifteen − 7 =