Images 2021 05 06T013211.333

इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है टमाटर का जूस

कोरोना के इस दौर में हर कोई संक्रमण से बचे रहने के लिए अपनी इम्यूनिटी को अच्छी बनाए रखने पर जोर दे रहा है। इम्यूनिटी को अच्छा बनाए रखने वाली चीजों में टमाटर के जूस का नाम भी शामिल है। एंटी ऑक्सिडेंट्स से भरपूर टमाटर में विटामिन सी, विटामिन ई और बीटा कैरोटिन भरपूर मात्रा में पाया जाता है।

जो इम्यूनिटी को नुकसान पहुंचाने वाले फ्री रैडिकल्स से कोशिकाओं को बचाने में मदद करता है। रोजाना एक गिलास टमाटर के जूस का सेवन करने से इम्यूनिटी मजबूत होती है, खून साफ होता है और गट यानी आंत भी मजबूत बनी रहती है। ऐसे में आइए जानते हैं इम्यूनिटी मजबूत बनाए रखने के लिए कैसे बनाया जाता है टमाटर का जूस।

ऐसे बनाएं टमाटर का जूस-

टमाटर का जूस बनाने के लिए आपको सबसे पहले चाहिए 2 टमाटर, 1 गिलास पानी और चुटकी भर नमक। इसके बाद टमाटर को अच्छी तरह से धोकर काटने के बाद उसे जूसर में पानी और चुटकी भर नमक डालने के बाद चला लें। अब इस जूस को एक गिलास में निकाल लें। आपका इम्यूनिटी बूस्टर जूस सर्व करने के लिए तैयार है। आप चाहें तो इस जूस को बिना नमक के भी सर्व कर सकती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − three =