आज का इतिहास : 23 दिसंबर 2000 को बंगाल की राजधानी कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर बदलकर कोलकाता किया गया

भारत और विश्व के इतिहास में 23 दिसंबर की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं।
1465 – विजयनगर के शासक वीरूपक्ष द्वितीय तेलीकोटा की लडाई में अहमदनगर, बीदर, बीजापुर और गोलकुंडा की संयुक्त सेना से पराजित हुए।
1672 – खगोलविद जियोवनी कैसिनी ने शनि के उपग्रह ‘रिया’ की खोज की।
1894 – रवीन्द्रनाथ टैगोर ने पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में पूस मेले का उद्घाटन किया।
1901 – शांतिनिकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम को औपचारिक रूप से खोला गया।
1902 – चौधरी चरण ंिसह, भारत के सातवें प्रधानमन्त्री।
1912 – नयी दिल्ली को देश की राजधानी घोषित करने के वास्ते वायसराय लार्ड हार्डिंग द्वितीय ने हाथी पर बैठकर शहर में प्रवेश किया लेकिन इस दौरान एक बम विस्फोट में वह घायल हो गए।
1914 – प्रथम विश्व युद्ध: आॅस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सेना मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंची।
1921 – विश्व-भारती विश्वविद्यालय का उद्घाटन हुआ।
1922 – बीबीसी रेडियो ने दैनिक समाचार प्रसारण शुरू किया।
1926 – आर्य समाज प्रचारक एवं विद्वान् स्वामी श्रद्धानंद की हत्या।
1968 – मौसम संबंधी देश के पहले रॉकेट ‘मेनका’ का सफल प्रक्षेपण।

1976 – सर शिवसागर रामगुलाम द्वारा मॉरिशस में सरकार का गठन।
1969 – चांद पर से लाए गए पत्थरों को राजधानी में आयोजित एक प्रदर्शनी में रखा गया।
1995 – हरियाणा के मंडी डाबवाली इलाके में स्थित एक स्कूल में कार्यक्रम के दौरान आग लगने से 360 लोगों की मौत।
2000 – न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया को हराकर विश्व महिला क्रिकेट ख़तिाब जीता।
2000 – पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर बदलकर कोलकाता किया गया।
2002 – इजरायली सेना के हटने तक फिलिस्तीन का चुनाव स्थगित।
2003 – इजरायल ने गाजा पट्टी पर हमला किया।
2005 – वामपंथी विरोधी लेक काकजिस्ंकी ने पौलैंड के राष्ट्रपति का पद भार ग्रहण किया।
2007 – पाकिस्तान में लगे आपातकाल को वहाँ की अदालत ने सही ठहराया।
2008- सॉफ्टवेयर कम्पनी सत्यम पर विश्व बैंक ने प्रतिबंध लगाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *