आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें, सभी 12 राशि का भविष्यफल

मेष : आज कार्यक्षेत्र में छोटी-मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। मन में नकारात्मक विचारों को जन्मने ना दें, मनोबल में वृद्धि होगी।

वृष : आज कार्य में रुचि बढ़ेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा, दवाइयों पर धन अधिक खर्च होगा। मन खिन्न सा रहेगा।

मिथुन : आज जीवनसाथी के साथ वैचारिक मतभेद उभर सकते हैं। आत्म-विश्वास में कमी महसूस करेंगे। खर्च की अनियमिता होने की वजह से आर्थिक स्तर में उतार-चढ़ाव हो सकता है।

कर्क : आज व्यक्तिगत व व्यवसायिक मामलों में सामंजस्य‍ बनाए रखें। मन प्रसन्न रहेगा। जनसंपर्क में वृद्धि होगी। रुके काम थोड़े प्रयास से संभव है।

सिंह : आज लेन-देन के मामलों में अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेनी पड़ सकती है। कार्य पूर्ण करने हेतु अतिरिक्त परिश्रम करना पड़ सकता है। धैर्य रखकर ही कार्य आरंभ करें, लाभ में रहेंगे।

कन्या : आज कार्य संपादन करने में छोटी-मोटी परेशानियां उभर सकती हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। अनुचित व्यवहार विरोधियों की संख्या बढ़ाएगा। विचारों में स्थिरता रखना होगा।

तुला : आज आगे से आगे कार्य बनते चले जाएंगे। मनोबल बढ़ेगा। सुविधा बढ़ाने वाली वस्तुओं पर धन खर्च करना पड़ सकता है। संपत्ति के हित में निर्णय ले सकते हैं।

वृश्चिक : आज धन व्यय होने के कारण आर्थिक तंगी महसूस करेंगे। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। पुरानी समस्याकओं से निजात मिलेगी।

धनु : आज अतिव्यस्तता रहेगी। धर्म-कर्म व अध्यात्म में रुचि रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। दिन ठीक व्यवतीत होगा।

मकर : आज पूर्व में लिए गए गलत निर्णयों का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। धन हानि होने के कारण मन दु:खी रहेगा। उतार–चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। शारीरिक थकावट सी रहेगी।

कुंभ : आज व्यारवसायिक निवेशों में लाभ होगा। मनोबल ऊंचा रहेगा। जनसंपर्क अधिक बढ़ेगा। क्रोध व वाणी पर नियंत्रण रखें। दिन अनुकूल रहेगा।

मीन : आज पारिवारिक रिश्तेदारों में कहीं-कहीं अनबन सी रहेगी। व्याावसायिक मामलों में आकस्मिक लाभ से आर्थिक स्तर में वृद्धि होगी। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − 2 =