TMC नेता की पत्नी ने लगाया छेड़छाड़ का आरोप, पुलिस ने BJP नेता को किया गिरफ्तार

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस नेता की पत्नी ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक स्थानीय नेता पर छेड़छाड़ करने का आऱोप लगाया है। इस मामले में पुलिस ने भाजपा नेता के घर का दरवाजा तोड़ कर उन्हें गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि स्थानीय भाजपा नेता को गिरफ्तार किया गया है। उनपर टीएमसी नेता की पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप है। पीड़ित महिला की शिकायत के मुताबिक वो दवा खरीदने के लिए बाजार गई थीं।

इसी दौरान कुछ लोगों ने उनके साथ छेड़खानी की। महिला का आऱोप है कि छेड़खानी करने वालों में भाजपा नेता भी शामिल थे। इसी एफआईआर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस भाजपा नेता के घर का दरवाजा तोड़ कर घर में दाखिल में हुई थी और उन्हें गिरफ्तार किया था। पुलिस ने यह भी बताया है कि भाजपा नेता पर एक स्थानीय क्लब में तोड़फोड़ का आरोप भी था।

इधर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि जिस भाजपा नेता को पुलिस ने गिरफ्तार किया है उनका नाम सजल घोष है। सजल घोष को गिरफ्तार करने के बाद उन्हें घसीट कर थाने में लाया गया है। पुलिस की कार्रवाई का एक वीडियो फुटेज सामने आने की बात भी कही जा रही है। इस वीडियो में कथित तौर से मोचीपाड़ा थाने के थानेदार की दबंगई भी नजर आ रही है। इस गिरफ्तारी के दौरान इलाके में काफी हंगामा भी हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *