ऑनलाइन देह व्यापार के आरोप में एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

सिलीगुड़ी ।  सिलीगुड़ी मेट्रोपोलिटन पुलिस की महिला थाने की पुलिस ने ऑनलाइन के जरिये देह व्यापार की एक योजना को नाकाम करते हुए घटना में प्रधाननगर क्षेत्र से एक महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एसीपी सुभेंद्र कुमार ने शुक्रवार को प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लंबे समय से एक समूह मोबाइल फोन पर महिलाओं की तस्वीरें ऑनलाइन भेजने का धंधा चला रहा था।

गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर जांच के बाद चंदना साहा नाम की महिला को कल रात प्रधाननगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ की गई और उसकी निशानदेही पर सम्राट सरकार और मिजानूर इस्लाम नाम के दो अन्य लोगों को गिरफ्तार किया गया। इन तीनों के पास से तीन मोबाइल फोन, एक मोटरसाइकिल, एक स्कूटी जब्त की गई है।

घटना में अखिलेश कुमार नाम का एक और शख्स सामने आया है। वह फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। गिरफ्तार लोगों को शुक्रवार को 10 दिन की पुलिस हिरासत की अर्जी के साथ सिलीगुड़ी कोर्ट भेजा गया। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि घटना में कोई और शामिल तो नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *