इन राशि वालों के बनेंगे बिगड़े काम, देखें कैसा रहेगा आपका दिन

मेष: आज आवश्यकता से अधिक परिश्रम करना पड़ेगा। शारीरिक थकावट हो सकती है। यात्रा करनी पड़ेगी। बिगड़े कार्य बन जाऐंगे। किसी से वैचारिक मतभेद हो सकता है।

वृष : विचारों में स्थिरता बनाए रखें। हाथ में लिए कार्य पूर्ण करेंगे। यात्रा के परिणाम शुभ मिलेंगे। मान -सम्मान प्राप्त होगा, निर्णय लेने में लापरवाही ठीक नहीं।

मिथुन: आज बाहरी लोगों से मेलजोल बढ़ेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें।अपने शब्दों से दूसरों का दिल न दुखाएं। सोच विचार कर निर्णय लेने से धन लाभ होगा।

कर्क : आज कोशिशें कामयाब होंगी। संसाधनों की उपलब्धता रहेगी। आगे से आगे कार्य बनते चले जाएंगे। समय बर्बाद न करें।

सिंह : दूसरों की समस्याएं सुलझा लेंगे। मान -सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक कार्यों की अनदेखी न करें। व्यावसायिक मामलों में दौड़ धूप करनी पड़ेगी। व्यक्ति विशेष की सहायता करनी पड़ सकती है।

कन्या: राजकीय मामलों में सफलता मिलेगी। कार्य क्षेत्र में छोटी-मोटी समस्या बनी रहेगी। साझेदारों के साथ सलाह करें। मिल-जुल कर कार्य करने से सफलता मिलेगी।

तुला : बुद्धि कौशल का उपयोग करेंगे। समस्याओं में कमी होगी। विरोधियों की योजनाएं विफल करने में सफल होंगे। मनोबल कमजोर न होने देें। व्यावसायिक उतार-चढ़ाव बना रहेगा।

वृश्चिक : विचारे गए कार्य पूर्ण कर लेंगे। योजनाबद्ध कार्य करें, सफलता मिलेगी। वाणी के प्रभाव से लोगों का ध्यान आकर्षित कर लेंगे। प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। अहंकार से प्रतिकूल प्रभाव भी हो सकता है।

धनु: कार्य को करने के तरीकों में बदलाव करना लाभदायक रहेगा। आपसी संबंधों में सुधार होगा, बाहरी सहयोग मिलेगा, माता के विषय में चिंता रहेगी।

मकर: अपेक्षित सहयोग मिलेगा। अधिकारी वर्ग प्रसन्न होगा। आय के नए रास्ते मिलेंगे, खर्च में कमी करें तो आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। स्वास्थ्य में सुधार संभव है।

कुंभ : व्यावसायिक गतिविधियां तेज होंगी, परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। लेन-देन का कार्य करना पड़ेगा। धन की कमी से काम रुकेंगे।

मीन: दान धर्म में रुचि बनेगी। कार्यों को अधूरा न छोडं़े। हाथ में लिए कार्य पूर्ण करें। अधीनस्थों का मार्गदर्शन करना पड़ेगा, स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *