बड़े काम के ये टिप्स : हेल्दी रखे, फ्रेश फील कराये ग्रीन कलर

अगर आप बीमारियों से दूर रहना चाहते हैं तो अपने आस-पास अधिक से अधिक ग्रीन कलर का प्रयोग करें। हरा रंग ना सिर्फ आंखों को ठंडक देता है, बल्कि प्रकृति के करीब होने का अहसास भी कराता है। इसके साथ ही कई फायदे है हरे रंग के…

बीमारियों से रखें दूर-: ग्रीन कलर बीमारियों से छुटकारा दिलाता है। पूर्व, दक्षिण-पूर्व और दक्षिण दिशाएं हरे रंग के लिए उपयुक्त मानी जाती हैं। इसलिए बच्चों के कमरे और बैडरूम में ग्रीन कलर का यूज करने से अच्छी नींद आती है। इतना ही नहीं, ब्लड प्रेशर सामान्य रहता है। साथ ही माइन्ड से सम्बन्धित बीमारियो से भी राहत मिलती है।

रचानात्मकता बढाएं-: अगर आप आर्टिस्ट और लेखक है तो अपने आस-पास ग्रीन कलर का उपयोग करें। यह कलर क्रिएटिविटी को बढाता है। इसलिए क्रिएविटव लोगों को अपने इर्द-गिर्द ग्रीन कलर का उपयोग करना चाहिए। दीवारों पर मुख्य कलर के तौर पर या फिर टैक्सचर के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके साथ ही घरों में अधिक से अधिक संख्या में पेड-पौधे लगाने चाहिए।

डिप्रेशन को दूर भागाता है-: अधिक काम के कारण अगर आप डिपे्रशन के शिकार हो रहे हैं तो हरा रंग आपको इस समस्या से निजात दिला सकता है। दरअसल हरे रंग में से पॉजिटिव एनजींü निकलती है, जिससे दिमाग को रिलैक्स फील करता है। हरा रंग लकडी तत्व का प्रतीक है। इसलिए ऑफिस और घर में ज्यादा से ज्यादा लकडी के इंटीरियर प्रोडक्ट का यूज करना चाहिए। इससे घर वातावरण भी काफी कूल रहता है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *