कलयुग के अंत का संकेत देती है ये 10 निशानियां!

कलयुग के बाद नए युग सतयुग की शुरुआत होगी। कलयुग में सबसे अधिक पाप होंगे और धीरे धीरे कलयुग अपने अंत की ओर बढ़ेगा। हमारे पौराणिक ग्रंथों में कलयुग के अंत की कुछ निशानियों के बारे में बताया गया है जिनके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। तो आइये जानते है क्या कलयुग के अंत की निशानियाँ

1.कलयुग के अंत तक इंसान की उम्र और जीवन आधी कम हो जायेगी। सिर्फ 16 साल में इंसानो के बालों में सफेदी आ जाएगी और 20 साल की उम्र में बुढ़ापा आ जायेगा।2.सारे छोटे जीव लुप्त हो जाएंगे और बड़े जीव छोटे होते जाएंगे।

3.लज्जा और मर्यादा जैसी चीजे ख़त्म हो जायेंगी. इंसान फिर से नग्न अवस्था में पहुँच जाएगा। इंसान जमाखोरी में लिप्त होकर जीवन जीना पसंद करेगा।

4.पंडित राक्षस के सामान मांस और मदिरा का सेवन करेंगे और राक्षस पंडित के समान शिक्षा और ज्ञान देगें। छली,निर्लज, कपटी, दुराचारी, सम्मानीय और पूजनीय होंगे, जबकि संस्कारी और चरित्रवान अपमानित किये जायेंगे।

5.इंसानी रिश्ते और रिश्तों की मर्यादा ख़त्म हो जायेगी। सब एक दुसरे के शरीर का सम्भोग करेंगे।

6.इंसान को उसके गुणों के बजाय उसके रंग रूप और धन से सम्मान दिया जाएगा।

7.मुर्ख, नीच, पापी, कुटिल, राजा के पदों में होंगे और ज्ञानी, दानी, संस्कारी निम्न जगहों पर नज़र आएंगे।

8.संसार की हर पवित्र वस्तु तर्क पर रखकर अपना महत्व खो देगी और अपवित्र वस्तु धारण व ग्रहण की जायेगी।

9.इन्सान पशु सामान व्यवहार करेंगे और पशु का ही सेवन करना पसंद करेंगे।

10.संस्कार मर्यादा और चरित्र जैसे शब्दों की परिभाषा बदल जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *