भाजपा-तृणमूल में सीटों पर समझौता हो गया था, तभी तो भाजपा दूसरे स्थान पर है : मोहम्मद सलीम

अलीपुरद्वार। भाजपा-तृणमूल में पहले ही सीटों पर समझौता हो गया था। यही कारण है कि पंचायत चुनाव में भाजपा दूसरे स्थान पर है। असली लड़ाई कांग्रेस और लेफ्ट ने लड़ी है। अलीपुरद्वार आये माकपा नेता मोहम्मद सलीम ने यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि तृणमूल ने पंचायत चुनाव में वामपंथियों और कांग्रेस पर सबसे ज्यादा हमला किया है। भाजपा वहां नहीं थी। चुनाव के नाम पर तमाशा हुआ है। बीडीओ, आईसी का इस्तेमाल कर तृणमूल ने वोट लूटा। मोहम्मद सलीम ने कहा कि हमारे नेताओं पर झूठे मामले दर्ज किये जा रहे हैं।

जलपाईगुड़ी में पार्टी कार्यालय में पुलिस क्यों आयी? टीएमसी हमला करने आई थी। फिर हमलावरों को गिरफ्तार क्यों नहीं किया? पुलिस प्रशासन का इस्तेमाल किया जा रहा है। हम कानूनी रास्ता अपनाएंगे। और साथियों की रिहाई की मांग करेंगे। इसके लिए राज्य भर में विरोध प्रदर्शन होंगे। सोशल मीडिया की तरह झूठा प्रचार कर रहा है।

पूरे राज्य में पंचायत चुनाव का मजाक उड़ाया गया है। बीडीओ आईसी पुलिस का इस्तेमाल किया गया है, वोट लूटे गये हैं लेकिन भाजपा विचलित नहीं हुई। हमारे वोट बढ़े हैं, भाजपा के वोट कम हुए हैं। धुपगुड़ी में कांग्रेस ने समर्थन किया। पंचायत में गठबंधन की कोशिश की गई। कुछ इलाकों में ऐसा हुआ। इसके अच्छे नतीजे मिले।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *