बंगाल को हिन्दू विहीन करने की चल रही है साजिश : योगी आदित्यनाथ

Yogi Adityanath in Bengal, कोलकाता। पश्चिम बंगाल के बहरामपुर में एक रैली में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने कहा कि बंगाल की जनता को सावधान रहने की जरुरत है। बंगाल को हिन्दू विहीन करने की साजिश चल रही है। TMC बंगाल का विनाश करना चाहती है लेकिन भाजपा बंगाल का विकास चाहती है। संदेशखाली में या रामनवमी उत्सव के दौरान हुए अपराध के जिम्मेदार लोगों को भाजपा कानून के दायरे में लाएगी।

बहरमपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि यह साजिश तृणमूल कांग्रेस और कांग्रेस मिलकर रच रहे हैं। उन्होंने कहा कि बंगाल की डेमोग्राफी को बिगाड़ने के लिए तृणमूल कांग्रेस ने घुसपैठियों को बंगाल में संरक्षण देना शुरू किया है और कांग्रेस पूरे देश में आपके अधिकारों को छीन कर गुसपैठियों को देने में लगी हुई है।

इन दोनों ने मिलकर गठबंधन बनाया है। इस बात की साजिश रची है कि बंगाल को हिंदू विभिन्न बना दें। उन्होंने कहा कि जिस बंगाल से स्वामी विवेकानंद ने विश्व मंच पर चढ़कर कहा था कि गर्व से कहो हम हिंदू हैं। जहां से राष्ट्र गीत और राष्ट्रगान पूरे देश को मिले। आज वहां दुर्दशा हो गई है। हर त्यौहार पर दंगा होता है।

हिंदुओं को मारा पीटा जाता है और सरकार दंगाइयों को बचाती है।योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज से सात साल पहले यह स्थिति उत्तर प्रदेश की भी थी और भाजपा की सरकार दब से बनी उसके बाद से आज तक एक भी दंगा नहीं हुआ। बहन बेटियां सुरक्षित हैं, व्यापारियों का व्यापार बेरोकटोक तो चल रहा है और अपराधी भाग रहे हैं।

बंगाल में भी ऐसा ही करना होगा। भाजपा की सरकार बनने के बाद यहां अपराधी भागते नजर आएंगे और घुसपैठिए खदेड़े जाएंगे। उन्होंने पश्चिम बंगाल में कम से कम 35 सीटें जीतने का दावा किया और कहा कि केंद्र में एक बार फिर नरेंद्र मोदी की सरकार बनाने के लिए जरूरी है कि अबकी बार 400 पार सीटें जीती जाए।

उन्होंने कहा कि बंगाल में भी ममता बनर्जी के शासन को उखाड़ फेंकना होगा। उन्होंने संदेशखाली का जिक्र किया और कहा कि यहां घुसपैठिए अपराधियों को वोट बैंक के लिए ममता बचाती है और बंगाल की बहन बेटियों पर अत्याचार करवाती हैं। भाजपा की सरकार आएगी तभी इन सब चीजों से आजादी मिलेगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *