Lizards

घर में हैं छिपकलियाँ, इन आसान उपायों से पाएँ छुटकारा

कोलकाता। घरों की दीवारों, विशेष रूप से रसोई की दीवारों पर रेंगने वाली छिपकलियों को देखकर महिलाएँ डर जाती
हैं। अक्सर छिपकलियाँ घर की दीवारों और कई बार फर्श पर सरपट दौड़ती नजर आती हैं। घर के बाथरूम में भी इनका आना-जाना लगा रहता है। हालांकि छिपकली किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुँचाती, लेकिन फिर भी इसके होने मात्र से डर लगता है। कुछ लोग घर में छिपकलियों का होना अशुभ मानते हैं। छिपकलियों को हटाने के लिए जहरीले तरल पदार्थ बाजार में उपलब्ध हैं, लेकिन इन तरल पदार्थों का स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। अगर आप भी अपने घर में छिपकलियों से परेशान हैं तो आज हम आपको इससे निपटने के कुछ आसान तरीके बता रहे हैं—

लहसुन का प्रयोग
छिपकलियों को घर से दूर करने में लहसुन बहुत कारगर है। लहसुन का इस्तेमाल करने के लिए एक स्प्रे बोतल में पानी भर लें और उसमें कुचला हुआ लहसुन डालें। लहसुन का यह पानी छिपकलियों के लिए जहरीला होगा। इस पानी को छिपकलियों पर छिड़कें। इस उपाय को करने से एक बार छिपकली भाग गयी तो वापस नहीं आती। इसके प्रभाव को बढ़ाने के लिए इस पानी में पिसी हुई लौंग भी मिला सकते हैं।

अंडे का खोल
अंडे के छिलके भी छिपकलियों से छुटकारा पाने के उपायों में से एक हैं। अंडे के छिलकों को हाथ से तोड़कर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए. इन टुकड़ों को प्लेट के तले में रख दीजिए. इन अंडों के छिलकों को फर्श पर या किचन में जहां भी छिपकली जाए, वहां फैला दें। हर हफ्ते इन छिलकों को बदलते रहें। छिपकलियां वापस घर में नहीं आएँगी।

डामर गोली
कपड़ों में नेफथलीन की गोलियां रखी जाती हैं। इन बॉल्स का इस्तेमाल कपड़ों से कीड़ों को दूर करने के लिए किया जाता है। नेफ़थलीन बॉल्स छिपकली हटाने के लिए भी उपयोगी होती हैं। नेफ़थलीन गेंदों को अलमारी के ऊपर या रसोई के फर्श पर फैलाएं। इन गोलों को पीसकर पानी में मिला सकते हैं और इस पानी को छिपकलियों पर भी छिड़क सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  ग्वालतोड़ : सामूहिक रक्षाबंधन, निकली शोभा यात्रा

नेफ्थलीन बॉल्स हानिकारक होती हैं इसलिए इन्हें बच्चों से दूर रखें। सिरके का प्रयोग करें सफेद सिरका घर से छिपकली हटाने में कारगर होता है। सिरका को दीवार पर स्प्रे करें जहां छिपकली दिखाई देती हैं। सादे सिरके का उपयोग करने के बजाय इसे पानी में मिलाकर स्प्रे बोतल में भरकर भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

कॉफी पाउडर
छिपकली को भगाने के लिए कॉफी पाउडर में तम्बाकू को मिक्स कर इसकी छोटी-छोटी गोलियां बनाले इन गोलियों को उन जगहों पर रखें जहां छिपकली बार-बार आती हैं। इन्हें वहां रखने से जल्द ही छिपकलियों से छुटकारा मिलेगा।

मोर पंख
जब भी छिपकली भगाने की बात आती है तो उसके लिए मोर पंख का नाम सबसे पहले आता है। असल में छिपकली मोर पंख से डरती है। इसलिए जहां पर मोर पंख होता है वहां छिपकली कभी नजर नहीं आती है।

काली मिर्च पाउडर
पानी में काली मिर्च के पाउडर मिलाएं। फिर इस पानी घर की उन सभी जगह पर छिड़काव करें। इसकी तेज स्मैल छिपकलियां सहन नहीं कर पाती। इसतरह वे घर से भाग जाती है।

प्याज
प्याज में बहुत अधिक मात्रा में सल्फर पाया जाता है। इससे आने वाली दुर्गंध छिपकली सहन नहीं कर पाती है। ऐसे में प्याज को छिपकली भगाने के लिए यूज किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें:  आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री, बनारस से
Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  सुप्रीम कोर्ट में भी नहीं मिली नवाब मलिक और देशमुख को राहत, नहीं दे पाएंगे एमएलसी चुनाव में वोट
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =