IMG 20210114 WA0006

बाबुघाट में सामाजिक संगठनों का सेवा कार्य जारी

सुनील शुक्ला, बाबुघाट (कोलकाता) : शिव शक्ति समिति के तत्वावधान में गंगासागर से लौटने वाले तीर्थ यात्रियों को आज रोटी, सब्जी, चावल, दाल सारा दिन खिलाया गया एवं सेवा रात को भी निरंतर जारी है। शिव शक्ति समिति में सेवा कार्य हेतु विधायक श्रीकांत यादव बिहार से चलकर अपने लोगों के बीच पहुँचे एवं शिव शक्ति समिति के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया और उत्साहवर्धन किया। सभा में राजगिरी सिंह, जेपी यादव, महेश सिंह, रणविजय सिंह, श्याम नारायण सिंह, टिंकू, जयप्रकाश सिंह, गणेश शर्मा, अजय सिंह राठौर, अवधेश ओझा, अपनी रोटी संस्था के संयोजक विकास अग्रवाल जी और माता श्री तीर्थ यात्रियों की सेवा में सुबह से रात तक लगे रहे। अतिथियों में मनोज सिंह यादव, के. सी. सिंह, रामबाबू सिंह, राजू गिरी, ललन सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह, विनोद दुबे, रमेश सिंह, शशि सिंह आदि उपस्थित थे।

संस्था के चेयरमैन दारा सिंह ने कहा अपनों के बीच अपनों के साथ सदैव शिव शक्ति सबके साथ। संस्था के मुख्य संयोजक महासचिव कामाख्या नारायण सिंह ने कहा कि आज पूरे दिन तीर्थयात्रियों को खिचड़ी का महाभोग खिलाया गया। तीर्थयात्री गंगासागर से लौटकर शिव शक्ति समिति को अपना नेह, स्नेह और आशीर्वाद दे रहे हैं। संस्था में राजीव शुक्ला, विनोद सोनकर, सचिन त्रिपाठी, सुनील शुक्ला, बागेश मिश्र, राजू गिरी, विनय सिंह, शिवानंद सिंह, मोहन सिंह, पुतुल, मनोज सिंह, नंदू सिंह, राजेश सिंह, सुदीप हाजरा, राजकुमार सिंह, अंकित सिंह, संजय अग्रवाल, कृपा शंकर दुबे, ललन सिंह, लक्ष्मीकांत सिंह तथा विशिष्ट समाजसेवी मनोज गुप्ता, मुन्ना मिश्रा उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें:  गृहस्थ को इतने कार्यो में नान्दी श्राद्ध अवश्य ही करना चाहिए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *