देश में संक्रमण के नए मामलों से अधिक रही स्वस्थ होने वालों की संख्या

नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के नए मामलों की तुलना में इससे ठीक होने वालों की संख्या अधिक रही। इस दौरान संक्रमण के 2,86,384 नए मामले दर्ज किये गए, जबकि 3,06,357 लोगों ने इस महामारी को मात दी। देश में 24 घंटे में 22 लाख 35 हजार 267 कोविड टीके लगाये गये हैं। इसके साथ ही गुरुवार सुबह सात बजे तक एक अरब 63 करोड़ 84 लाख 39 हजार 207 कोविड टीके लगाये जा चुके हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोविड संक्रमण के दो लाख 86 हजार 384 नये मरीज सामने आये।

इसके साथ ही देश के विभिन्न अस्पतालों में उपचार करवा रहे कोरोना रोगियों की संख्या 22 लाख दो हजार 472 हो गयी है। यह संक्रमित मामलों का 5.46 प्रतिशत है। दैनिक संक्रमण दर 19.59 प्रतिशत हो गयी है। इसी अवधि में तीन लाख छह हजार 357 लोग कोविड से मुक्त हुए हैं। अभी तक कुल तीन करोड़ 76 लाख 77 हजार 328 लोग कोविड से उबर चुके हैं। स्वस्थ होने की दर 93.33 प्रतिशत है। वहीं इस दौरान 573 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 491700 हो गया है।

देश में इस समय मृत्यु दर 1.22 प्रतिशत है। देश में पिछले 24 घंटे में 14 लाख 62 हजार 261 कोविड परीक्षण किए गये हैं। देश में कुल 72 करोड़ 21 लाख 66 हजार 248 कोविड परीक्षण किए हैं। देश भर में सर्वाधिक सक्रिय मामले कर्नाटक में हैं। राज्य में 7167 सक्रिय मामले बढ़ने के बाद इनकी संख्या 357939 हो गयी। वहीं 41699 लोगों के स्वस्थ होने के बाद इससे निजात पाने वाले लोगों की संख्या 3257769 हो गयी है, जबकि 39 लोगों की मौत होने के बाद मृतकों का आंकड़ा 38705 हो गया है।

केरल में 15192 सक्रिय मामलों के बढ़ने से इनकी कुल संख्या बढ़कर 301269 हो गयी है। पिछले 24 घंटों में 34439और मरीजाें के ठीक होने से इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर 5421307 हो गयी हैं। वहीं 140 और मरीजों की मौत हुई है जिससे राज्य में मृतकों की संख्या 52281 पर पहुंच गयी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *