Sawan

शुरू हुआ सावन का महीना, जरूर करें यह काम, प्रसन्न होते हैं भगवान शिव

वेब डेस्क, कोलकाता। सावन का महीना शिव शंकर भोलानाथ को समर्पित है। इस बार अधिक मास के चलते सावन का महीना 58 दिन लम्बा चलेगा। इस महीने का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। इस पूरे माह में भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करने का प्रयास किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि सावन के महीने में कुँवारी कन्याएँ यदि सोमवार का व्रत करती हैं तो उनके शीघ्र विवाह की सम्भावनाएँ बनने लगती हैं। साथ ही यह भी मान्यता है कि इस महीने में जो भी सच्चे मन से भगवान शिव की आराधना करता है उसके सभी दुःख दूर हो जाते हैं।

शिव की कृपा से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं। आज हम अपने पाठकों को सावन का महीना शुरू होने से पूर्व ही सावन के महीने में किए जाने वाले कुछ उपाय लेकर आए हैं जिनको करने से भगवान शिव अपने भक्तों से काफी प्रसन्न होते हैं। आइए डालते हैं एक नजर उन उपायों पर—

ऊँ नम: शिवाय का करें जाप

कहा जाता है कि यदि कोई श्रद्धालु नियमित रूप से सावन के प्रत्‍येक सोमवार को उत्तर दिशा की ओर मुंह करके शिव मंत्र ‘ऊं नम: शिवाय’ का श्रद्धानुसार 11, 21, 51 या 108 बार जप करता है तो शिवजी शीघ्र प्रसन्न होते हैं। इस महीने में महा मृत्युंजय मंत्र का जाप करना काफी शुभ माना जाता है। दाम्पत्य जीवन की खुशहाली के लिए पंचामृत से शिव लिंग पर अभिषेक यदि पति-पत्नी के रिश्तों में काफी दरारें आ रही हैं।

यह भी पढ़ें:  उत्तर बंगाल की खबरों पर एक नजर…

आपका दांपत्य जीवन खुशहाली से नहीं बीत रहा है, तो ऐसे में आपको सावन के महीने में शिवलिंग पर पंचामृत से अभिषेक करना चाहिए। इस उपाय को करने से दांपत्य जीवन में खुशहाली आती है। सावन के महीने में श्रावण सोमवार व्रत कथा पढ़ना और पवित्र रुद्राक्ष धारण करना भी काफी पवित्र और शुभ माना जाता है।

पंचामृत से करें रुद्राभिषेक

श्रावण मास के दौरान भगवान शिव को पंचामृत चढ़ाकर रुद्राभिषेक करने से मन और शरीर को शांति मिलती है।

चावल से बनी खीर चढ़ाएँ 

यदि आपके जीवन में कई तरह की बाधाएं आ रही हैं और आपके बने हुए काम बिगड़ रहे हैं, तो ऐसे में आप और आपकी पत्नी को साथ मिलकर भगवान शिव और माता पार्वती को चावल से बनाई गई खीर चढ़ानी चाहिए। मान्यता है कि इस उपाय से जीवन में आने वाली तमाम तरह कि अड़चनें दूर हो जाती हैं।

शिवलिंग पर अनार के जूस से करें अभिषेक

यदि आपके घर में आर्थिक तंगी चल रही है, कारोबार में काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है या नौकरी में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, तो इन सभी समस्याओं को दूर करने के लिए आप सावन माह में पड़ने वाले सोमवार के दिन शिवलिंग पर अनार के जूस का अभिषेक करें।

अर्द्धनारिश्वर की पूजा करें 

सावन के महीने में भगवान शिव के अर्द्धनारिश्वर रूप की पूजा करना सबसे शुभ माना जाता है। इस महीने में पूर्व दिशा में अर्द्धनारिश्वर रूप की पूजा करना शुभ माना जाता है। सावन के महीने में इस दिशा में अर्द्धनारिश्वर की प्रतिमा लगाने से विशेष लाभ की प्राप्ति होती है। ऐसा करने से पति-पत्‍नी के बीच प्रेम बढ़ता है और लोगों की खाली झोली भर जाती है।

बीमारी होगी दूर, काले तिल से करें अभिषेक

अगर आपके घर में कोई अक्सर बीमार रहता है तो सावन के महीने में रोजाना पानी में काले तिल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें।

घर में करें गंगा जल का छिड़काव

सावन के महीने में ऐसा माना जाता है कि चारों तरफ काफी ऊर्जा होती है और ऐसे में यदि घर के प्रत्‍येक कोने में गंगाजल का छिड़काव किया जाए तो बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर में से हर प्रकार के वास्‍तुदोष समाप्‍त हो जाते हैं। इसलिए सावन के महीने में रोजाना सुबह स्‍नान करके पूरे घर में गंगाजल का छिड़काव करें। इससे पूरे घर की नकारात्‍मकता का नाश होता है।

घी, शक्कर, गेहूं के आटे से बना प्रसाद का भोग लगाएँ

सावन के सोमवार को शिवजी को घी, शक्‍कर और गेहूं के आटे से बने प्रसाद का भोग लगाएं। इसके बाद यह प्रसाद जितना हो सके उतना लोगों में बांट दें। इसके अलावा महामृत्‍युजंय मंत्र का 108 बार जाप करें। इससे भोलेनाथ की विशेष कृपा प्राप्‍त होती है। इसके अलावा भगवान शंकर पर गाय का कच्‍चा दूध चढ़ाएं। मान्‍यता है कि ऐसा करने से श्रद्धालुओं पर हमेशा ही भगवान शंकर की कृपा बनी रहती है।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  डीपी सिंह की रचनाएं : इबादत

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

यह भी पढ़ें:  वास्तु के अनुसार भवन निर्माण, जानिये किस दिशा में क्या होना चाहिए
  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *