श्री राम काव्यपाठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता बंगाल के संयोजकों की बैठक सम्पन्न

  • अद्भुत श्री राम काव्यपाठ प्रतियोगिता न भाषा का बंधन न आयु की सीमा

निप्र, कोलकाता। श्री राम काव्य पाठ राष्ट्रीय प्रतियोगिता के नियमों पर गहन चर्चा करने के लिए बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय कवि संगम, पश्चिम बंगाल के प्रान्तीय अध्यक्ष डॉ. गिरिधर राय की अध्यक्षता में राष्ट्रीय कवि संगम पश्चिम बंगाल के प्रान्तीय पदाधिकारियों, प्रान्तीय संयोजक/सह संयोजक, प्रत्येक जिले के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री, मंत्री, जिला संयोजकों/सह संयोजकों की बैठक गूगल मीट पर सम्पन्न हुई।

प्रांतीय अध्यक्ष ने बताया कि यह विराट प्रतियोगिता तीन स्तरों पर होगी– जिला स्तर पर 15 सितंबर, प्रांत स्तर पर 15अक्टूबर, राष्ट्रीय स्तर पर15 नवंबर 2021 को सम्पन्न होगी।
समय : न्यूनतम 2:30 से अधिकतम 4:00 मिनट।
भाषा : भारत की कोई भी भाषा।
प्रांतस्तरीय प्रतियोगिता के विजेताओं में प्रथम को 5100, द्वितीय को 3100 तथा तृतीय को ₹2100 के पुरस्कार दिए जाएँगे।
राष्ट्रीय प्रतियोगिता के प्रथम विजेता को ₹31000, द्वितीय को ₹21000 और तृतीय को ₹11000 का पुरस्कार दिया जाएगा। सभी स्तरों के विजेताओं तथा प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र दिया जाएगा।

राष्ट्रीय कवि संगम का कोई पदाधिकारी इस प्रतियोगिता में भाग नहीं ले सकेगा। बैठक में प्रांतीय महामंत्री राम पुकार सिंह, प्रांतीय मंत्री बलवंत सिंह गौतम, प्रान्तीय मंत्री आशा शर्मा (आसनसोल), कामायनी संजय (सह सो.मि.प्रमुख) प्रान्तीय संयोजक देवेश मिश्रा, प्रान्तीय सह संयोजिका स्वागता बसु, हाबड़ा जिला से चंद्रिका प्रसाद पांडे अनुरागी (अध्यक्ष)

अंजनी कुमार राय (उपाध्यक्ष), डॉ. अरविंद मिश्र (मंत्री) संयोजक राजू रंजन पांडे, सह संयोजक, संतोष कुमार तिवारी, दक्षिण कोलकाता से अध्यक्ष सीमा सिंह, मंत्री अशोक कुमार शर्मा, सेंट्रल कोलकाता से अध्यक्ष रमाकांत सिन्हा, मंत्री अनूप यादव, संयोजिका ज्योति साव, सह संयोजिका मुस्कान साव, निखिता पांडे,

अभिषेक पांडे, जूही मिश्रा, हुगली से अध्यक्ष रीमा पांडे, उत्तर कोलकाता से उपाध्यक्ष कुणाल तिवारी, मंत्री जय प्रकाश पान्डेय, संयोयक राज कुमार राय, सह संयोजक आर एन मिश्रा,उत्तर 24 परगना से अध्यक्ष राजीव मिश्र, उपाध्यक्षा श्यामा सिंह, मंत्री सुषमा राय पटेल, वीरभूम जिले से संयोजक प्रभाष चंद्र सामंत, कार्यक्रम संयोजक तरुण कांति घोष, शिप्रा सामंत आदि उपस्थित थे।

बैठक में नियमों पर विस्तार से चर्चा की गई जिसके दौरान सबकी शंकाओं का समाधान किया गया। प्रतियोगिता के लिए विभिन्न जिलों की तैयारियों और अब तक आयोजित अभ्यास सत्रों के बारे में सभी जिलों के संयोजकों ने अपने-अपने जिले की रिपोर्ट प्रस्तुत किया।

दूसरे सत्र में श्री राम की महिमा और गुणों पर एक कविगोष्ठी भी हुई जिसमें विभिन्न जिलों से उपस्थित लगभग सभी सदस्यों ने सुंदर काव्यपाठ किया। कविगोष्ठी का कुशल संचालन श्यामा सिंह ने किया। रीमा पांडे द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 5 =