भारत में यौन संबंधों में घटती जा रही शादीशुदा जोड़ों की दिलचस्पी, सर्वे में सामने आई बड़ी वजहें

वेब डेस्क, कोलकाता। हर पति पत्नी चाहते हैं उनकी जिंदगी खुशहाल हो, न केवल समाज की नजरों में बल्कि रिश्तों में भी वो एक दूसरे को पूरा प्यार और सम्मान दे सकें लेकिन कई बार शादी के एक दो साल बाद ही जिंदगी से यौन सुख कहीं गायब हो जाता है, कई बार दोनों में से एक कोई पार्टनर इसमें रुचि नहीं लेता। कुछ मामलों में दोनों पति पत्नी का मन इस चीज से उठ जाता है। साल दर साल इस तरह के मामले बढ़ रहे हैं। गंभीर बात यह है की ऐसा 25 से 40 साल की उम्र के बीच के जोड़ों के साथ हो रहा है।

यह समस्या पहले 45 साल से अधिक उम्र के अधेड़ लोगों में देखने को मिलती थी। 1980 के दशक की शुरुआत से 1990 के दशक के अंत के बीच जन्मे लोगों को मिलेनियल्स या जेनरेशन Y कहा जाता है। इस हिसाब से इन लोगों की उम्र अभी 25 से 40 साल के बीच है। इनमें से अधिकांश लोग शादीशुदा हैं और कुछ लोगों का रिश्ता इसलिए कमजोर हो गया हैं या टूट गया है कि उनके बीच शारीरिक सम्बन्ध ना के बराबर होते हैं। जो पति पत्नी साल में केवल 10 बार या इससे काम समय के लिए सम्बन्ध बनाते हैं उनका आपसी रिश्ता काफी कमजोर हो जाता है। इसके पीछे अनेक कारण है।

एकाकी परिवार

लोगों को लगता है कि एक ऐसा परिवार जहां केवल पति पत्नी और उनके छोटे बच्चे रहते हैं वहां पति पत्नी अच्छे से यौन सम्बन्ध बना सकते हैं लेकिन एक शोध के मुताबिक ऐसा होता नहीं है। 2018 में किए गए शोध के अनुसार, 30 से 40 के बीच की उम्र के 61 प्रतिशत लोगों ने बताया कि अपने छोटे बच्चों की देखभाल की वजह से वो कम सेक्स कर पा रहे हैं। बच्चों की सारी जिम्मेदारी केवल पति पत्नी पर आ जाती है। इससे थकान और तनाव बढ़ जाता है। ये एक बड़ा कारण है, जिससे पति पत्नी यौन सम्बन्ध नहीं बना पाते।

relationship

सोशल मीडिया और पोर्न देखने की लत

काउंसलिंग नेटवर्क रिलेट के शोध में पाया गया कि 30 साल से कम उम्र के जो युवा कम सेक्स कर रहे थे, उनमें 37 प्रतिशत अपने शरीर को लेकर हीनभावना के शिकार थे। बहुत से लोग सोशल मीडिया पर यौन इच्छा बढ़ने वाला कंटेंट देखते हैं या पढ़ते हैं। कुछ लोगों को पोर्न देखने की भी आदत होती है। इस तरह के प्लेटफार्म पर महिला और पुरुष की शरीर की सुंदरता को बढ़ा चढ़ा कर प्रस्तुत किया जाता है।

ऐसे में जब हम असल जिंदगी में अपने साथी का शरीर वैसा नहीं पाते तो उनसे नजदीक जाने से कतराते हैं। कई बार इस तरह का कंटेंट युवाओं के मन में हीन भावना लाता है। वह अपने शरीर के रंग और आकर को लेकर खुश नहीं रहते। इस कारण भी यौन संबंधों में कमी आती है। वहीं कुछ लोग वास्तव में सम्बन्ध बनाने की जगह पोर्न देखकर संतुष्ट महसूस करते हैं।

जीवनसाथी के साथ समय ना बिताना

आज के समय बहुत से पति पत्नी दोनों नौकरी करते हैं। काम के घंटे काफी लम्बे होते हैं। दोनों पर घर चलने कि जिम्मेदारी आ जाती है। ऐसे में दोनों एक दूसरे को काम समय दे पते हैं। इससे भावनातमक और शारीरिक रिश्ते कमजोर होते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *