बंगाल में र्मी का कहर जारी, लोग परेशान

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भीषण गर्मी का कहर जारी है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है की राजधानी कोलकाता में सोमवार को न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

जबकि अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस के करीब है। उमस भरी गर्मी से आम लोग परेशान हैं। लोग गर्मी से बचने के लिए राहत की बारिश का इंतजार कर रहे हैं।

कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान 30 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है जिसकी वजह से भीषण गर्मी लग रही है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी गर्मी का कहर जारी है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *