निर्देशक डॉ. संजय श्रीवास्तव निर्देशित भोजपुरी फ़िल्म हमके दिशा मिल गईल का फर्स्ट लुक हुआ जारी।

काली दास पाण्डेय, लखनऊ : डीएनए फ़िल्म क्रिएशन के बैनर तले निर्मित भोजपुरी फ़िल्म हमके दिशा मिल गईल का फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर रिलीज किया गया।देखतें ही देखतें सोशल मीडिया पर इस फ़िल्म का फर्स्ट लुक वायरल हो गया। डॉ. संजय श्रीवास्तव द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म की कहानी कोरोना महामारी पर आधारित हैं। जिसमें एक डॉक्टर के संघर्ष को फिल्माया गया है, जो लोगों को कोरोना से बचानें के लिए संघर्षरत रहते हैं।

इस फ़िल्म की शूटिंग लखनऊ और बाराबंकी के आस-पास के क्षेत्र में की गई हैं। जिसमें प्रवेश लाल यादव, नीतिका जायसवाल, मनोज टाइगर, संतोष श्रीवास्तव, डीएन श्रीवास्तव, अमिता श्रीवास्तव, अनिता सहगल, अरुण सिंह व अन्य ने अभिनय किया हैं।

इस फ़िल्म की टीम को लेकर आपको बता दें कि ये वहीं निर्माता निर्देशक की टीम हैं जिन्होंने दिनेश लाल यादव निरहुआ को भोजपुरी फ़िल्म में लॉन्च किए थे। वर्तमान में निरहुआ जुबली स्टार हैं, जबकि इन्होंने इसी टीम के साथ भोजपुरी फ़िल्म हमका ऐसा वैसा ना समझअ से डेब्यू किये थे।

निर्देशक संजय श्रीवास्तव का कहना हैं कि जब उन्होंने निरहुआ को लेकर फ़िल्म की थी। उस समय प्रवेश लाल यादव छोटे थे। अब जब वे फिल्मों में अभिनय कर रहें हैं, तो उनके साथ फ़िल्म किये। जैसा कि टाइटल से ही लग रहा हैं फ़िल्म पारिवारिक है, जिसे मनोरंजक रूप में तैयार किया गया है।

इस फ़िल्म में आठ गानें है, जो बेहद ही मधुर व कर्णप्रिय हैं। चूँकि, इन गीतों को प्रियंका सिंह, पामेला जैन, प्रवेश लाल यादव, हर्ष व्यास, अनुराग कंचन व सुरेश शुक्ला ने अपनी मधुर आवाज दी हैं। जिसके म्यूजिक अरेंजर राजेश राठौड़ हैं, जबकि संगीतकार संजय श्रीवास्तव हैं। इस फ़िल्म के निर्माता डी.एन.श्रीवास्तव, अमिता श्रीवास्तव, कार्यकारी निर्माता वृतान्त श्रीवास्तव, छायाकार मनीष केदार व्यास, कोरियोग्राफर ज्ञान सिंह, संगीत संयोजक राजेश राठौर, गीतकार, संगीतकार, लेखक, एडिटर व निर्देशक डाॅ. संजय श्रीवास्तव हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *