कंचनजंगा स्टेडियम की बदलेगी सूरत 

सिलीगुड़ी। वर्षों पुराने कंचनजंगा स्टेडियम का चरणबद्ध तरीके से जीर्णोद्धार किया जा रहा है। सिलीगुड़ी के मेयर गौतम देव ने ये बातें कही। उन्होंने कहा  कंचनजंगा स्टेडियम को सिलीगुड़ी नगर निगम को सौंपे जाने के बाद स्टेडियम के जीर्णोद्धार का काम जोरों पर शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कंचनजंघा शहर का सबसे अच्छा खेल स्टेडियम था। नेहरू कप जैसे भव्य प्रतियोगिता का आयोजन होने बावजूद आज यह बदहाली के आंसू बहा रहा है। राज्य सरकार के खेल विभाग ने इस स्टेडियम के समग्र विकास की जिम्मेदारी ली है।

उसके अनुसार नगर निगम कंचनजंगा स्टेडियम के जीर्णोद्धार का काम  पूरी गति से शुरू कर दिया है। गौतम देव ने एक सवाल के जवाब में कहा कि कंचनजंगा स्टेडियम का चरणबद्ध रूप से जीर्णोद्धार किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पहले चरण में खेल और युवा सेवा में सुधार के लिए 30 लाख रूपये खर्च होंगे।

इसके लिए सिलीगुड़ी नगर निगम ने संयुक्त रूप से काम करना शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा पूरे स्टेडियम पर शेड लगाया जायेगा। सबसे पहले फॉसिन गेट की तरफ के हिस्से पर शेड लगाया जाएगा। फिर धीरे-धीरे पूरे स्टेडियम को शेड से ढक दिया जाएगा। उम्मीद है कि प्रशंसक कंचनजंगा स्टेडियम को नए रूप में देखेंगे और इसे पसंद करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *