नृत्य प्रस्तुति ने मोहा मन, भाव विभोर हुए रसिक

कोलकाता। नृत्यों की थिरकन, देह गतियों की भाव भंगिमाओं से भारतीय संस्कृति का वैभव दमका। ओडिसी नृत्य के साथ ही कलाकारों के समूह ने अलग अलग नृत्यों की प्रस्तुतियों से रसिकों को भाव विभोर कर दिया।

मौका था शिवरंजनी कत्थक इंस्टिट्यूट की निदेशक कोयलिया भट्टाचार्य मुखर्जी की ओर से स्वतंत्र भारत नृत्य समारोह के आयोजन का। महानगर के आईसीसीआर सभागार में आयोजित कार्यक्रम ने लोगों का मन मोहा।

इस मौके पर मुख्य अतिथि केंद्रीय संगीत नाटक एकेडमी पुरस्कार पाने वाली नृत्य विशारद गुरू अलोका कानूनगो (शिंजन नृत्यालय), कलाकार आनंद नंदी व कृष्णेंदु राणा (आनंदधारा सेंटर फॉर डांस) भी शामिल रहे।

इस कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल व ओडिशा के 142 कलाकारों ने हिस्सा लिया। कत्थक, भरतनाट्यम, रवींद्र व नजरूल नृत्य की प्रस्तुति को लोगों ने जमकर सराहा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 + twenty =