Dead

दशहरे की रात गायब हुई बच्ची का शव जलाशय के पास मिला

हुगली। पश्चिम बंगाल के हुगली ज़िले के जंगीपाड़ा इलाके से विजय दशमी की रात को लापता हुई एक नाबालिग बच्ची का शव मिलने के बाद से इलाके में तनाव की स्थिति है। नाबालिग का शव श्रीहट्ट इलाके में मौजूद एक जलाशय से बरामद हुआ था। परिवारवालों का आरोप है की नाबालिग का बलात्कार कर उसकी हत्या कर दी गई। जलाशय के पास एक जोड़ा चप्पल भी बरामद हुआ है, जिसे देख परिवारों ने आरोप लगाया है की उनकी बच्ची की हत्या कर दी गई है।

घटनास्थल पर जब पुलिस पहुंची तो उन्हें रोकने की कोशिश की गई और लाश को भी ले जाने से रोका गया। परिवार सूत्रों के मुताबिक नाबालिग बच्ची दशमी की रात अपने भाई-बहनों के साथ दुर्गा मां को देखने गई थी, लेकिन घर आने के बाद जब पाया गया की वह बच्ची नहीं लौटी। वह पुलिस के पास पहुंचे। परिवार का आरोप है कि पुलिस ने भी मदद के बिना ही लौटा दिया था।

यह भी पढ़ें:  पूर्व मेदिनीपुर : रिटायर्ड शिक्षक ने बंगला देश में जीता पदक

अबस जब 4 दिन बाद उस बच्ची की लाश घर से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर मौजूद जलाशय के पास मिली तो हड़कंप मच गया। जंगीपाड़ा थाने की पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची तो उन्हें परिवार और स्थानीय लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा। ग्रामीण और परिवार के लोग ने मांग की कि कुत्ते को लाने के बाद ही जांच की जाए ताकि दोषियों को गिरफ्तार किया जा सके। रात में ही पुलिस ने स्निफर डॉग लाने के बाद जांच शुरू की और उसके बाद शव को ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *