Maa Durga

दक्षिण दिनाजपुर में दुर्गा प्रतिमा तोड़े जाने की घटना से तनाव

बालुरघाट। दक्षिण दिनाजपुर जिले के बालुरघाट थाना क्षेत्र के कामारपाड़ा इलाके में भगवती दुर्गा की प्रतिमा टूटा हुआ पाए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूत्रों के अनुसार, कामारपाड़ा के ‘काचीपता संघ’ क्लब की तरफ से शरदोत्सव मनाया जा रहा है। देवी के आह्वान की तैयारी चल रही है। प्रतिमा का निर्माण क्लब परिसर में किया जा रहा है। मंगलवार सुबह आयोजकों को मूर्ति टूटी हुई मिली। खबर फैलते ही भीड़ जमा हो गई। इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। इस संबंध में क्लब की ओर से शीतल सरकार ने कहा, ”हमें संदेह है कि किसी पागल ने यह काम किया होगा। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। हम भी जांच कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले साल हैदराबाद में पूजामंडप में घुसकर दुर्गा प्रतिमा तोड़ने की घटना से इलाके में तनाव फ़ैल गया था।

पुलिस ने दो कथित मुस्लिम महिला हमलावरों को गिरफ्तार किया था। बाद में पता चला कि दोनों महिलाएं मानसिक बीमारी से ग्रस्त हैं। इसी तरह 2019 में केतुग्राम के श्रीरामपुर गांव में दुर्गा प्रतिमा का गला काट दिया गया था।आरोपितों ने पूजा समिति से विवाद की वजह से ऐसा किया। खबर लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो पाया कि इस अपराध के पीछे किसका हाथ है और मकसद क्या है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *