ईद पर लुढ़का पारा, गर्मी बरकरार

Kolkata Hindi News, कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत पूरे राज्य में ईद के मौके पर तापमान में हल्की कमी दर्ज की गई है। हालांकि गर्मी जस की तस है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से गुरुवार को जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य है।

जबकि अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस है जो सामान्य से एक डिग्री कम है। कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा समेत राज्य के अन्य हिस्सों में तापमान 26 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है।

इसके अलावा आसमान में बादल छाए हुए हैं जिसके कारण हवाएं ऊपर नहीं उठ पा रहीं और उमस भरी गर्मी का एहसास लगातार हो रहा है। इस पूरे हफ्ते इसी तरह का मौसम रहने वाला है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी ऐसा ही मौसम है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *