Rain kolkata

बारिश के बाद बंगाल में गिरा पारा, गर्मी बरकरार

Kolkata Hindi News, कोलकाता। महानगर कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में लगातार हुई बारिश के बाद तापमान में हल्की कमी दर्ज की गई है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि कोलकाता में न्यूनतम तापमान 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है जो सामान्य से एक डिग्री अधिक है जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 30 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा है।

हालांकि गर्मी जस की तस बनी हुई है और आसमान में बादल छाए रहने की वजह से उमस भरी गर्मी का एहसास लगातार हो रहा है। पिछले 24 घंटे के दौरान कोलकाता में 0.5 एमएम बारिश रिकार्ड की गई है।

मौसम विभाग ने सोमवार को बताया है कि आज भी सारा दिन कोलकाता के साथ ही हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा, मुर्शिदाबाद समेत अन्य हिस्सों में बारिश जारी रहेगी। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कलिमपोंग में भी बारिश होने वाली है। इस पूरे हफ्ते इसी तरह का मौसम रहने वाला है।

यह भी पढ़ें:  धनतेरस की रात 13 दीपक में डाल दें 1 रुपए की यह 1 चीज, किस्मत चमकेगी बेहतरीन

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 4 =