बंगाल में बारिश के बाद तापमान में गिरावट जारी

Kolkata Hindi News, कोलकाता। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता समेत राज्य के अन्य हिस्सों में दो दिनों तक हुई हल्की बारिश के बाद ठंड में मामूली वृद्धि हुई है। अलीपुर स्थित मौसम विभाग के क्षेत्रीय मुख्यालय की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि मंगलवार राजधानी कोलकाता में न्यूनतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस पर जा पहुंचा है जबकि अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस है।

यह सामान्य से तीन डिग्री कम है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी की वजह से सर्द हवाएं मैदानी इलाकों में चल रही हैं जिसके कारण हल्की ठंड लग रही है।

कोलकाता के अलावा हावड़ा, हुगली, उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर, पुरुलिया, बांकुड़ा सहित राज्य के अन्य हिस्सों में भी तापमान 18 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच बना हुआ है। हालांकि ठंड का एहसास केवल रात को ही हो रहा है। दिन को धूप निकलने के बाद गर्मी लग रही है।

फरवरी महीने के दौरान इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है। उत्तर बंगाल के अलीपुरद्वार, कूचबिहार, जलपाईगुड़ी, दार्जिलिंग और कूचबिहार में भी इसी तरह का मौसम है।

अगर आपको स्टोरी पसंद आई हो तो लाइक और फॉलो करें। जुड़े रहें हमारे साथ। धन्यवाद
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *