7e26834d 7cb0 4f32 8b7e f5ba363d9ee5

विधु विनोद चोपड़ा की फिल्म ’12वीं फेल’ का टीजर जारी

काली दास पाण्डेय, मुंबई। विधु विनोद चोपड़ा और जी स्टूडियोज ने अपनी नई फिल्म ’12वीं फेल’ का टीजर जारी कर दिया है। अब ये टीजर ‘गदर 2′ के साथ सिनेमाघरों में दिखाया जाएगा। फिल्म में अभिनेता विक्रांत मैसी एक अनूठी भूमिका में हैं जो कड़ी मेहनत और दृढ़ता के जरिए सफलता हासिल करने की भावना को जाहिर करते हैं। ’12वीं फेल’ आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा और आईआरएस अधिकारी श्रद्धा जोशी की शानदार संघर्ष यात्रा पर अनुराग पाठक द्वारा लिखित उपन्यास पर आधारित है। यह फिल्म मूलरूप से सबसे मुश्किल कॉम्पिटिटिव एग्जाम – यूपीएससी के लिए ट्राई करने वाले लाखों छात्रों की सच्ची कहानियों से भी प्रेरित है।

फिल्म एक प्रामाणिक नजरिया अपनाती है और रियल लोकेशन पर असल छात्रों के साथ फिल्माई गई है, जो यूपीएससी छात्रों के जीवन, उनके धैर्य, इंटीग्रिटी, दृढ़ संकल्प और उनके द्वारा विकसित की गई स्थायी दोस्ती की एक झलक देती है। विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म ’12वीं फेल’ 27 अक्टूबर को दुनिया भर में हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज होने के लिए तैयार है। यह फिल्म उन सभी लोगों के लिए एक ट्रिब्यूट है जो असफलताओं को रीस्टार्ट के अवसर के रूप में देखते हैं और इसमें शांतनु मोइत्रा द्वारा रचित ‘रीस्टार्ट’ नाम का एक हाई-ऑक्टेन गाना शामिल है।

यह भी पढ़ें:  भाजपा नेता पर फायरिंग में इस्तेमाल आग्नेयास्त्र बरामद, पुलिस रिमांड में पूछताछ में आरोपी ने उगला राज  

इसके दो वर्जन हैं, एक स्वानंद किरकिरे द्वारा लिखित और दूसरा रफ़्तार द्वारा लिखा गया हैं। ये दोनों गीत आज की कभी हार न मानने वाली पीढ़ी को एक नए एक्सप्रेशन देते हैं। बकौल निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा यह फिल्म हमारे संविधान की रक्षा करने वाले ईमानदार अधिकारियों और उनके नक्शेकदम पर चलने की इच्छा रखने वाले अनगिनत छात्रों को ट्रिब्यूट है। अगर यह फिल्म कुछ व्यक्तियों को भी ईमानदारी और एक्सीलेंस के लिए प्रयास करने के लिए प्रेरित करती है, तो मैं इसे सफल मानूंगा।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  'बोंग’ का वर्ल्ड प्रीमियर 49वें टोरंटो इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के डिस्कवरी सेक्शन में होगा
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts
यह भी पढ़ें:  मैनफोर्स एपिक थिनएक्स कंडोम का चेहरा बनीं राधिका आप्टे

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *