ग्लोबल वार्मिंग से संकट में चाय उद्योग, बंगाल के चाय कारोबार को भारी नुकसान की आशंका

जलपाईगुड़ी (न्यूज़ एशिया) : ग्लोबल वार्मिंग के कारण उत्तर बंगाल के तराई और डुआर्स का जलवायु धीरे-धीरे बदल रहा है । इस विषम परिस्थिति में  उत्तर बंगाल के चाय उद्योग को नुकसान होने की संभावना जताई जा रही है। खुद्र चासी समिति  (छोटे किसान संघ ) के अनुसार    चाय की खेती के लिए 30 से 33 डिग्री सेल्सियस तापमान अच्छा माना जाता है।

वर्तमान में उत्तर बंगाल के चाय बागान इलाके में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस है। 150 से 250 सेमी वर्षा की भी आवश्यकता होती है। लेकिन ऐसी बारिश अभी नहीं हो रही है। मौसम में बदलाव के कारण चाय के पौधे में कई समस्याएं दिख रही हैं। प्रतिकूल मौसम के  कारण  छोटे और मझोले चाय उत्पादकों और बड़ी कंपनियों को काफी नुकसान झेलना पड़ रहा है।

चाय उद्योगपतियों का मानना है कि यह पहली बार है कि उत्तर बंगाल और जलपाईगुड़ी में इतनी गर्मी पड़ी है.उनका मानना है कि अगर भविष्य इसी तरह गर्मी   बढ़ती रही तो पूरी दुनिया को  चाय के  स्वाद से वंचित रहन पड़ेगा।  

tea garden

भुगोल मंच के सदस्यों ने भी इस मामले पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि अगर पर्यावरण की बेरुखी पर ध्यान नहीं दिया गया तो पूरी दुनिया में भीषण गर्मी की मात्रा बढ़ जायेगी, जिसका सीधा असर चाय  उद्योग पर पड़ेगा। हालाँकि, यह कहा जा सकता है कि जलवायु परिवर्तन के कारण निकट भविष्य में उत्तर बंगाल में चाय उद्योग को भारी नुकसान का सामना करना पड़ेगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *