तालिबान ने महिलाओं के लिए नये प्रतिबंधों की मीडिया रिपोर्टो को खारिज किया

दोहा। अफगानिस्तान में तालिबान ने महिलाओं के लिए नए प्रतिबंधों, विशेष कर शॉपिंग मॉल में काम करने के बारे में प्रतिबंध की मीडिया रिपोर्टो को खारिज कर दिया है। कतर के दोहा में तालिबान राजनीतिक कार्यालय के प्रमुख सुहैल शाहीन ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने अफगानिस्तान में महिलाओं के लिए नए प्रतिबंधों के बारे में मीडिया रिपोर्टों को खारिज कर दिया। शाहीन ने कहा कि यह जानकारी गलत है, संबंधित निकाय इस बयान को खारिज करते हैं।

2021 में अफगानिस्तान से अमेरिकी सैनिकों की वापसी के बाद अंतरिम अफगान सरकार सत्ता में आई थी। अल अरेबिया ब्रॉडकास्टर ने सूत्रों के हवाले से खबर दी थी कि तालिबान के नेतृत्व वाली अंतरिम अफगान सरकार अगले 10 दिनों में देश में महिलाओं के ब्यूटी सैलून बंद करने वाली है और उसने शॉपिंग मॉल में महिलाओं के काम करने पर प्रतिबंध लगाने का आदेश दिया है।

यूक्रेन के खार्किव क्षेत्र में हवाई हमले की चेतावनी जारी

यूक्रेन के खार्किव क्षेत्र में हवाई हमले की चेतावनी जारी की गई है। स्ट्राना.यूए ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि खार्किव शहर में धमाकों की सूचना मिली है। रूस के क्रीमियन पुल पर यूक्रेन के आतंकवादी हमले के दो दिन बाद गत वर्ष 10 अक्टूबर को रूस ने यूक्रेन के बुनियादी ढांचे पर हमला करना शुरू किया और पूरे यूक्रेन में बिजली, रक्षा उद्योग, सैन्य कमान और संचार सुविधाओं पर हमले किए गए।

यूक्रेन के प्रधानमंत्री डेनिस शिम्हाल ने गत वर्ष 15 नवंबर को हमलों के बाद कहा कि देश के लगभग आधे पावर ग्रिड को सेवा से बाहर कर दिया गया था। राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने दिसंबर 2022 में कहा कि अब यूक्रेन के पावर ग्रिड को पूरी तरह से बहाल करना असंभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *