सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा में शाही ईदगाह के सर्वे पर लगाई रोक

एएनआई, नई दिल्ली। मथुरा में शाही ईदगाह में सर्वे को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। सुप्रीम कोर्ट ने मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद के संबंध में मस्जिद का निरीक्षण करने के लिए आयुक्त नियुक्त करने के इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगा दी।

गौरतलब है कि इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अपने आदेश में श्रीकृष्ण जन्मभूमि-शाही ईदगाह मस्जिद विवाद के संबंध में मस्जिद का निरीक्षण करने के लिए आयुक्त नियुक्त करने का फैसला सुनाया था। इस मामले में अब अगली सुनवाई 23 जनवरी को होगी।

सुप्रीम कोर्ट में अपील

इस फैसला के खिलाफ शाही ईदगाह मस्जिद पक्ष की ओर से सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया गया था। याचिका पर सुनवाई करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के आदेश पर फिलहाल रोक लगा दी है। अब सुप्रीम कोर्ट ने हिंदू संगठन, भगवान श्रीकृष्ण विराजमान और अन्य से जवाब मांगा है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *